Archive | विशेष

पीके के मेगा यूपी प्लॉन को नीतीश का फंड

Posted on 26 September 2016 by admin

राहुल गांधी के आंखों के तारे और कांग्रेस के नवअवतरित रणनीतिकार प्रशांत किशोर यूपी चुनाव का एक ’मेगा-प्लॉन’ लेकर राहुल गांधी के पास पहुंचे, इसका बजट कोई 72 करोड़ के आस पास बताया जाता है, फिर राहुल ने प्रशांत से कहा कि यह बजट बहुत ज्यादा है, इसे कम करें। सूत्र बताते हैं कि संशोधित बजट भी 32 करोड़ के करीब था। राहुल ने दो टूक अपने प्यारे को समझाया कि कांग्रेस इस वक्त पैसों की तंगी से जूझ रही है, मदद के लिए औद्योगिक घराने भी आगे नहीं आ रहे हैं, सो इस बजट को घटा कर 8-10 करोड़ कर दिया जाए। कहते हैं पीके ने अपने कैरियर के ’पीक’ पर एक नया दांव चला, उन्होंने राहुल से कहा कि उन्हें कांग्रेस से पैसे नहीं चाहिए, वे खुद ही पैसों की व्यवस्था कर लेंगे। पीके नीतीश से मिले और उन्हें समझाया कि 2019 के चुनाव में अगर उन्हें बतौर पीएम प्रोजेक्ट होना है तो इसमें कांग्रेस की एक महती भूमिका हो सकती है, उन्हें समर्थन देने की बाबत वे राहुल से सीधी बात कर लेंगे, चतुर सुजान नीतीश के भेजे में पीके का मेगा प्लॉन नई अंगड़ाईयां लेने लगा, कहते हैं बात बन गई, कांग्रेस का काम भी हो गया और पीके के लिए पैसों का जुगाड़ भी। बस बिचारे नीतीश को 2019 तक अपनी बारी का इंतजार करना होगा।

Comments Off on पीके के मेगा यूपी प्लॉन को नीतीश का फंड

…और अंत में

Posted on 26 September 2016 by admin

अपने यूपी के दौरे से लौटने के बाद वरूण गांधी भी चिकनगुनिया की चपेट में आ गए। जब वे जोरबाग स्थित अपने घर में आराम फरमा रहे थे तो भाजपा संगठन के एक प्रमुख नेता का फोन उन्हें आया, नेताजी ने जानना चाहा कि वे पार्टी की राष्ट्रीय काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेने कोझिकोड क्यों नहीं जा रहे हैं? वरूण ने बताया कि इन दिनों वे चिकनगुनिया से ग्रस्त हैं। संघ पृष्टभूमि के इस नेता ने आर्श्चय व्यक्त करते हुए कहा-’अरे आप तो शुद्ध शाकाहारी हैं, चिकनगुनिया तो चिकेन खाने वालों को होता है, इसीलिए देखिए न अपनी बीजेपी में किसी को चिकनगुनिया नहीं हुआ।’ वरूण ने समझाना चाहा कि चिकनगुनिया का चिकेन से कोई लेना देना नहीं, पर नेताजी नहीं माने, अज्ञानता के इस किस मच्छर ने संघ को डस रखा है?

Comments Off on …और अंत में

…और अंत में

Posted on 18 September 2016 by admin

इस दफे के पंजाब चुनाव में मतदाताओं के एक नए किस्म का ध्रुवीकरण देखने को मिल सकता है, हालिया दिनों में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची से कोई 24 लाख ऐसे वोटरों के नाम हटा दिए हैं, जो किसी न किसी वजह से सक्रिय नहीं थे। सूत्र बताते हैं कि इसमें से ज्यादातर वोटर विदेशों में जा बसे हैं और इनके नाम के वोट अधिकांशतः सत्ता पक्ष की झोली में जाते रहे है। पंजाब में 18 लाख नए युवा वोटरों का अभ्युदय हुआ है, माना जा रहा है कि इनमें से अधिकतर का झुकाव ’आप’ की तरफ है। 65 फीसदी युवा जो चिट्टा (ड्रग्स) के प्रभाव में हैं, उनके परिवार वाले सत्ताधारी अकाली दल के विरोध में वोट डाल सकते हैं, कुल मिलाकर इसे एडवांटेज आप की स्थिति माना जा सकता है।

Comments Off on …और अंत में

अमर की पार्टी में राहत के सुर

Posted on 04 September 2016 by admin

अमर सिंह इन दिनों फिर से अपने पुराने रंग में नजर आने लगे हैं, वे अपने खास मित्र जी टीवी के सुभाष चंद्रा के सम्मान में इस 11 सितंबर को एक जोरदार पार्टी दिल्ली के अपने फॉर्महाउस में दे रहे हैं। यह पार्टी चंद्रा के राज्यसभा में आने की खुशी में है। मेहमानों की लिस्ट मे जहां दिल्ली और यूपी के बड़े नेता, बड़े बिजनेसमैन, स्वनामधन्य पत्रकार शामिल हैं। तो अमर की इस पार्टी को यादगार बनाने के लिये बॉलीवुड के कई चमकते सितारे भी नाचते-थिरकते नजर आ सकते हैं। वहीं पाकिस्तान के नामचीन सूफी सिंगर राहत फतेह अली खान भी इस मौके पर अपनी रुहानी तान छेड़ते नजर आ सकते हैं।

Comments Off on अमर की पार्टी में राहत के सुर

और अंत में…

Posted on 04 September 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी यूपी के चुनावी मौसम का भली-भांति इल्म है, चुनांचे वे चुनावी बिसात पर अपना हर दांव बेहद सोच समझकर चल रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि अखिलेश ने अपने राज्य के लिये इतनी एक्स्ट्रा बिजली खरीद ली है कि आने वाले कम से कम छह महीनों में यूपीवासियों को बिजली की तंगी नहीं झेलनी पड़ेगी, इस चुनावी मौसम में पॉवर कट का अब सवाल ही नहीं उठता है।

Comments Off on और अंत में…

(English) Democratic decision

Posted on 28 August 2016 by admin

Leider ist der Eintrag nur auf English verfügbar.

Comments Off on (English) Democratic decision

…और अंत में

Posted on 22 August 2016 by admin

यूपी की एक प्रमुख महिला नेत्री की 13 मिनट की एक सेक्स सीडी यूपी की सियासत में तहलका मचा रही है। सूत्रों का कहना है कि यह सीडी मोबाईल कैमरे से किसी होटल के कमरे में बनाई गई है। चूंकि इस सीडी में उस पुरूश साथी का चेहरा बहुत स्पश्ट नहीं है। सो इस महिला नेत्री का दावा है कि वह होटल के कमरे में अपने पति के साथ थीं, किसी ने उन दोनों का वीडियो बना लिया और अब राजनैतिक रूप से ब्लैकमेल कर रहा है। जो लोग इस नेत्री के पति को जानते हैं वे डील-डौल के आधार पर उस व्यक्ति को नेत्री का पति मानने को तैयार नहीं। इस सीडी में दोनों के बीच जो अंतरंग वार्तालाप है उसी को सेंसर करने की असली जरूरत है।

Comments (1)

…और अंत में

Posted on 07 August 2016 by admin

कयासों के बाजार गर्म है कि गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को कर्नाटक का गवर्नर बनाकर उनकी नाराज़गी दूर करने के प्रयास किए जा सकते हैं। सनद रहे कि हालिया दिनों में तीन राज्यों को नए गवर्नर मिलने हैं।

Comments Off on …और अंत में

कल्याण बनाम बंसल

Posted on 24 July 2016 by admin

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के मौजूदा गवर्नर कल्याण सिंह से मिलने ओम माथुर और सुनील बंसल जयपुर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक बंसल ने कल्याण से आग्रह किया कि उन्हें भाजपा के पक्ष में अलग-अलग स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से घूम-घूम कर अलख जगानी चाहिए। राज्यपाल की गरिमा का ख्याल रखते हुए गैर राजनैतिक बातों में ही राजनीति के पुट डालने चाहिए। कल्याण ने पहले बंसल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा-‘आप मुझे यूज़ करना चाहते हैं, पर यूज़ करना भी नहीं जानते। और एक बात बंसल साहब जो आपसे मैं कहना चाहता हूं कि आपको काम पड़ा तो मुझसे मिलने आप जयपुर तक आ पहुंचे और जब अपने बेटे राजू भैया के काम के सिलसिले में मैंने आपको इतनी दफे फोन किया तो आपने तब फोन भी नहीं लिया था।’ लौट कर बंसल साहब ने यह आपबीती अमित शाह को सुना दी।

Comments Off on कल्याण बनाम बंसल

…और अंत में

Posted on 24 July 2016 by admin

अरविन्द केजरीवाल ने अपनी पार्टी में साफ कर दिया है कि एक परिवार से एक ही व्यक्ति को आप में कोई दायित्व मिल सकता है, चुनांचे केजरीवाल के जो करीबी नेता सुनीता भाभी (मिसेज केजरीवाल) के लिए राज्यसभा मांग रहे थे, केजरीवाल ने उन्हें झिड़क दिया है। सिद्धू के केस में भी केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि अगर आप की पंजाब में सरकार बनती है तो उसमें सिद्धू की डॉक्टर पत्नी को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है, उन्हें या तो डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है या फिर कोई सीनियर कैबिनेट मंत्री। कांग्रेस की तर्ज़ पर केजरीवाल भी सिद्धू को आप की प्रचार कमेटी का चेहरा बनाने को तैयार हैं, वे सिद्धू को अगले लोकसभा चुनाव में आप के टिकट पर चुनाव लड़वाने को भी तैयार हैं, यहां तक कि अभी जब आप के कोटे में तीन राज्यसभा सीटें आ रही हैं तो केजरीवाल उन्हें आशुतोष के साथ राज्यसभा भेजने को भी तैयार हैं, पर ऐसे में उनके उस सिद्धांत का क्या होगा कि एक परिवार से सिर्फ एक व्यक्ति को ही पार्टी दायित्व सौंपेगी।

Comments Off on …और अंत में

Download
GossipGuru App
Now!!