Archive | मुख्य

दिल्ली पुलिस में हावी पंजाबी लाबी

Posted on 13 September 2015 by admin

दिल्ली पुलिस में कभी जिन बिहारी अफसरों की तूती बोलती थी, आज वे नेपथ्य में चले गए हैं और पंजाबी लाबी की हर तरफ बल्ले-बल्ले है। चुनांचे दिल्ली के नए पुलिस कमिष्नर की रेस में 84 बैच के धर्मेंद्र कुमार का नाम सबसे आगे चल रहा है, इन्हें दिल्ली के मौजूदा पुलिस कमिष्नर बस्सी के बेहद करीबी माना जाता है। वैसे भी केंद्र में जो नए नवेले गृह सचिव राजीव महर्शि आए हैं उन्हें मोदी सरकार के सर्वषक्तिमान अरूण जेटली का वरदहस्त प्राप्त बताया जाता है। पूर्व गृह सचिव एल सी गोयल से एनएसए नाखुष बताए जाते थे चूंकि तीस्ता सीतलवाड़ मामले में उनकी भूमिका काफी लचर रही थी। वैसे भी इन दिनों यूनी-बिहार के ज्यादातर अफसर गैर महत्वपूर्ण पदों पर आसीन है। सिर्फ दिल्ली पुलिस की बात करें तो बिहार के एसबीएस त्यागी, बी के सिंह, परवेज़, अमित राय, अजय तिवारी जैसे तेज-तर्रार अफसरों को स्पेषल सिक्यूरिटी में भेज दिया गया है। जहां उनका काम अति विषिश्ट लोगों की सुरक्षा और उनके रूट बनाने तक ही सीमित रह गई है। बिहार के कई हाई-प्रोफाइल अफसरों को भी कम मलाईदार विभागों में खपा दिया गया है। मसलन 81 बैच के अरूण झा को ट्राइबल अफेयर्स, 82 बैच के गिरिष षंकर को राजभाशा विभाग में भेजा गया है। बस, 81 बैच के भानू प्रताप षर्मा हेल्थ सेक्रेट्री बनने में कामयाब रहे हैं, चूंकि उनकी रिष्तेदारी पीएमओ के एक षक्तिषाली अफसर ए के षर्मा से बतायी जाती है, ये दोनों ही जाति से भूमिहार हैं।

Comments Off on दिल्ली पुलिस में हावी पंजाबी लाबी

बेटे संदीप की चिंता में शीला

Posted on 13 September 2015 by admin

एक मां की चिंता अपने बेटे के राजनैतिक भविश्य को लेकर स्वाभाविक ही है, राहुल के लिए सोनिया गांधी की चिंता तो जगजाहिर है, पर शीला दीक्षित भी अपने पुत्र संदीप दीक्षित के राजनैतिक भविश्य को लेकर उतनी ही चिंतित जान पड़ती है। सनद रहे कि संदीप दीक्षित के कुछ हालिया बयानों को लेकर राहुल गांधी उनसे बेहद कुपित बताए जाते हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने अपनी पहल से दिल्ली के अहम कांग्रेसी नेताओं की एक बैठक बुलाई। इस बैठक में अजय माकन और अरविंदर सिंह लवली दोनों ही षामिल हुए। सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में शीला ने अजय माकन से मुखातिब होकर कहा -‘तुम मेरे बेटे की तरह हो, तुम्हें मैंने राजनीति में आगे बढ़ाया, एमपी का टिकट दिलवाया, मंत्री बनवाया। सो, संदीप के साथ मिल-जुल कर काम करो और एक बार राहुल जी से उसकी मीटिंग कराओ ताकि आपस के सारे गिले-षिकवे दूर हो सकें।’ इस वाकये पर माकन षायद यही सोच रहे होंगे कि अब आयी न ऊंटनी पहाड़ के नीचे।

Comments Off on बेटे संदीप की चिंता में शीला

सौरभ को मोदी की डपट

Posted on 13 September 2015 by admin

पटेल नेता हार्दिक पटेल के हालिया अभ्युदय को नरेंद्र मोदी आसानी से पचा नहीं पा रहे हैं, पिछले दिनों उन्होंने गुजरात सरकार में मंत्री सौरभ भाई पटेल को दिल्ली तलब कर उनकी खूब क्लास ली। सूत्र बताते हैं कि सौरभ से मोदी ने दो-टूक लहज़े में कहा -‘आपकी वजह से पानी सिर के इतना उपर पहुंच गया है, क्योंकि आपने इसे (हार्दिक पटेल) खुली छूट दे रखी थी। अगर आपको ऐसा लगता है कि यह करके आप मेरे ऊपर दबाव बना सकते हैं तो यह आपकी महज गलतफहमी है, ऐसा कर आप कभी गुजरात के सीएम नहीं बन सकते। वैसे भी आपके फोन रिकार्डस से पता चला है कि किस उद्योग घराने के इषारे पर आप ऐसा कर रहे हैं।’ इस पर सौरभ पटेल ने बेहद मासूमियत से कहा-‘सर, दिल्ली आकर भी आपके काम करने का तरीका नहीं बदला है। भले ही आपने गुजरात छोड़ दिया हो, पर गुजरात के बारे में आप पल-पल की जानकारी रखते हैं।’ पर सौरभ की यह चिकनी-चुपड़ी बातें मोदी को पिघला ना सकीं।

Comments Off on सौरभ को मोदी की डपट

नीतीष 22 विधायकों के टिकट काटेंगे

Posted on 13 September 2015 by admin

इस दफे के बिहार विधानसभा चुनाव अभियान में नीतीष कुमार ने भाजपा की देखा-देखी अपने पांसे बहुत सोच-समझ कर चल रहे हैं। भाजपा की तर्ज पर नीतीष भी कई दौर के चुनावी सर्वेक्षण करवा चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि इन जनमत सर्वेक्षणों के नतीजे नीतीष के लिए मिश्रित नतीजों वाले हैं। सर्वेक्षण बताता है कि अगर नीतीष जद-यू के अपने सभी मौजूदा विधायकों को फिर से चुनावी मैदान में उतारते हैं तो इनमें से 28 की हार सुनिष्चित है। नीतीष इन 28 में से 22 का टिकट काटने को कृतसंकल्प हैं। इनमें से 6 को वे सिर्फ इसीलिए अभयदान देना चाहते हैं कि ये सभी जद-यू के पुराने नेता हैं और इन्होंने हर परिस्थिति में नीतीष का साथ दिया है।

Comments Off on नीतीष 22 विधायकों के टिकट काटेंगे

मोदी-भागवत बैठक

Posted on 13 September 2015 by admin

दिल्ली चुनाव के उलट बिहार विधानसभा चुनाव में संघ के स्वयंसेवकों ने दिन-रात एक किया हुआ है। नई दिल्ली में चली तीन दिनों तक चली संघ की बैठक में मोदी समेत भाजपा के कई अन्य सीनियर मंत्रियों ने हिस्सा लिया। संघ और भाजपा की बैठक में भविश्य की रणनीति तय हुई, और यह भी तय हुआ कि मोदी सरकार क्रमवार तरीकों से से किन एजेंडों पर काम करेगी। छोटी टोली की बैठक में मोदी और मोहन भागवत की आमने-सामने बात हुई। सूत्र बताते हैं कि भागवत ने मोदी से पूछा कि आपकी सरकार राम मंदिर और यूनिफाॅॅर्म सिविल कोड पर क्या कर रही है? इस पर मोदी ने और वक्त मांगा तो भागवत का कहना था कि भाजपा सरकार का देखते-देखते डेढ़ वर्श का समय निकल गया, ऐसे में अगला एक वर्श हिंदू एजेंडा तय करने के लिए महत्त्वपूर्ण है, नहीं तो भाजपा यह खटराग अलापने लगेगी कि अगली बार सत्ता में आए तो इन एजेंडो पर काम करेंगे। मोदी ने फिर भी धैर्यपूर्वक भागवत की बातों को सुना और कहा कि ‘इन मुद्दों के लिए आपको मुझे कुछ समय और देना होगा।’ भागवत के पास मान जाने के सिवा और चारा भी क्या था?

Comments Off on मोदी-भागवत बैठक

राहुल गांधी की तीन भूल

Posted on 06 September 2015 by admin

युवा शक्ति और स्वभावजन्य आक्रमकता से लैस कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा में 44 सीटों वाली कांग्रेस को एक नए मुकाम पर ले जाना चाहते हैं, पर अपनी धुंआधार रफ्तार की वजह से वे अक्सरा गलती कर जाते हैं। सबसे ताजा उदाहरण पंजाब कांग्रेस के धुंरधर नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह का है। पंजाब के आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कैप्टन राहुल से वन टू वन बात करना चाहते थे। चूंकि अमरिंदर ने राहुल को उनके छुटपन से देखा है, चुनांचे वे राहुल को अब भी ’बाबा’ का ही संबोधन देते हैं, सो कैप्टन ने राहुल के तुगलक लेन स्थित आवास पर फोन कर कहा-’बाबा से कहो मुझे उनको साथ लंच करना है, इस सप्ताह जब भी फुरसत में हों, तो बुला लें।’ कुछ दिनों के उपरांत राहुल का काम काज देख रहे पूर्व आईएएस और कांग्रेस के दलित नेता राजू कैप्टन को फोन करके कहते हैं कि ’वे बाजवा जी के साथ राहुल से मिलने उनके घर आ जाएं। क्योंकि राहुल जी को बाजवा जी की मौजूदगी में ही आपसे बात करनी है।’ यह सुनना था कि कैप्टन बेतरह बिदक गए और अब तलक सूत्रों के हवाले से यही खबर मिल रही है कि उन्होंने राहुल से मिलना अब तक गवारा ही नहीं किया है।

Comments Off on राहुल गांधी की तीन भूल

भूल नंबर-दो

Posted on 06 September 2015 by admin

महाराष्ट्र कांग्रेस के सीनियर नेता अशोक चव्हाण ने अपना काफी वक्त लगाकर महाराष्ट्र में कांग्रेस को पुनर्जीवित करने के लिए एक ’रोड मैप’ तैयार किया, और इसको लेकर वे राहुल से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच कोई 45 मिनट तक बात हुई, राहुल को चव्हाण का यह आइडिया भी बेतरह पसंद आया कि अगर प्रदेश में कांग्रेस इन तरीकों को आजमाए तो उसकी महाराष्ट्र में पुनर्वापसी हो सकती है। फिर चव्हाण ने राहुल को धीरे से कहा, पर इस पूरी कार्य योजना में हमें नारायण राणे को विश्वास में लेना होगा, क्योंकि राज्य में वे अब भी ओबीसी के बड़े नेता हैं। राहुल ने किंचित आश्चर्य से पूछा-’उनकी तो पार्टी छोड़ने की अटकलें थीं, क्या वे अब भी कांग्रेस में हैं?’ हैरान- परेशान चव्हाण ने धीरे से कहा-’बिल्कुल पार्टी में है और उनका बेटा तो कांग्रेस का ही एमएलए है।’ कुछ पलों की चुप्पी साध राहुल ने कहा-’छोडि़ए राणे को, आप तो राजीव सतव को अपने साथ लेकर चलिए, बहुत डायनामिक लीडर है और मैंने सुना है कि इन दिनों आपकी उनसे बन नहीं रही है। चव्हाण ने थोड़ा खीज कर कहा-’कैसी बातें करते हैं, उनको इस लोकसभा में टिकट भी मैंने दिलवाया था, वरना वे आज क्या एमपी होते?’ जाहिर है इस मुलाकात के बात जब चव्हाण बाहर निकले तो उनके चहेरे पर खिन्नता के भाव झलक रहे थे।

Comments Off on भूल नंबर-दो

भूल नंबर-तीन

Posted on 06 September 2015 by admin

पटना के गांधी मैदान में जब लालू-नीतीश की महारैली यानी स्वाभिमान रैली आहूत थी तो पहले लालू उसमें राहुल गांधी को भी बुलाना चाहते थे। इस बाबत जब लालू ने राहुल को फोन किया तो सूत्र बताते हैं कि राहुल लाइन पर ही नहीं आए और न ही लालू को काल बैक ही किया। यह बात लालू के दिल को लग गई। उन्होंने आनन-फानन में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चैधरी को तलब किया और उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई, लालू ने साफ कर दिया कि अगर इस रैली में कांग्रेस की ओर से सिर्फ सीपी जोशी शामिल होने वाले हैं तो फिर उन्हें अपने गठबंधन में कांग्रेस की कोई जरूरत नहीं, वे नीतीश के साथ मिलकर लड़ लेंगे चुनाव। जब इस बात की भनक नीतीश को लगी तो उन्होंने फौरन फोन घुमाकर सोनिया गांधी से दो टूक बात कर ली, यह रैली से दो रोज़ पहले की बात है, नीतीश सोनिया से आग्रह किया कि वो राहुल को समझा-बुझा कर इस रैली में भेजें जिससे कि लालू जी के गुस्से को शांत किया जा सके। कुछ पलों की चुप्पी के बाद सोनिया ने कहा कि उन्हें राहुल का नहीं पता, पर वह खुद इस रैली में शामिल होंगी और सोनिया ने अपना वादा निभाया।

Comments Off on भूल नंबर-तीन

ओवैसी हुए बासी

Posted on 06 September 2015 by admin

जिस उछल कूद और भगवा कनेक्षन के सहारे असदुद्दीन ओवैसी लालू-नीतीश के मुस्लिम वोटों का गेम बिगाड़ने बिहार पहुंचे, वहां उन्हें निराशा ही हाथ लगी। दरअसल ओवैसी अपने साथ बीबीसी के उसी बिहारी मूल के रिपोर्टर को लेकर पटना पहुंचे थे, जिस रिपोर्टर ने अपनी रिपोर्ट में ओवैसी को जिन्ना के बराबर का नेता बता डाला, और कहा कि पैन इंडिया लेवल पर जितनी अपील जिन्ना की थी, ओवैसी भी उसके समकक्ष ठहरते हैं। यह उस समय की बात है जब मोदी धड़ाधड़ बिहार में रैलियां कर रहे थे। बीबीसी रिपोर्टर ने मुस्लिम बहुल इलाका किशनगंज पहुंच कर वहां मुस्लिम वोटरों से जानना चाहा कि क्या वे अपना वोट ओवैसी के उम्मीदवार को देना चाहेंगे? ज्यादातर मुस्लिम वोटरों की राय थी कि ओवैसी एक अच्छी तकरीर करने वाले मौलाना हैं, उन्हें वोट देकर वे अपने मत को जाया नहीं करेंगे।

Comments Off on ओवैसी हुए बासी

खट्टर के मनोहर वचन

Posted on 06 September 2015 by admin

संघ के आदर्श स्वयंसेवक रह चुके हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने दस दिवसीय अमरीका व कनाडा के दौरे से हाल में ही स्वदेश लौटे हैं, स्वदेश लौटकर खट्टर साहब मीडिया से रूबरू हुए और अपने विदेश यात्रा की उपलब्धियों से लबरेज फोटो सलाइड्स भी मीडिया को दिखाई गई। इसमें से एक सलाइड में खट्टर साहब ’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की हरियाणा अभियान की ब्रांड एंबेसडर परिणति चोपड़ा के साथ अमरीका में स्वतंत्रता दिवस परेड में हिस्सा ले रहे थे, एक फोटो में वे न्यूयाॅर्क के ग्राउंड जीरो पर नज़र आ रहे थे। खट्टर साहब की इस प्रस्तुति में उन तमाम एमओयू के भी जिक्र थे जिसके हवाले से हरियाणा में विदेषी निवेश आ सकता है।

Comments Off on खट्टर के मनोहर वचन

Download
GossipGuru App
Now!!