Archive | विशेष

रेखा की जगह राखी

Posted on 17 August 2014 by admin

राज्यसभा से रेखा की गैर हाजिरी से मचे बवाल के बाद अब लगातार यह कयास लग रहे हैं कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तर्ज पर अब रेखा भी राज्यसभा से इस्तीफा दे सकती हैं। रिपब्लिकन पार्टी के मुखिया रामदास अठावले जो इन दिनों भाजपा के साथ गठबंधन में है, वे लगातार राखी सावंत के नाम की पैरवी कर रहे हैं और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को इस बात के लिए आश्वस्त भी कर रहे हैं कि राखी सावंत की हाजिरी राज्यसभा में सौ फीसदी रहेगी इस बात की वह गारंटी लेते हैं, वहीं भाजपा दिग्गज नितिन गडकरी पूनम ढिल्लों का नाम चला रहे हैं, गडकरी ढिल्लों के नए प्रशंसकों में शुमार बताए जाते हैं।

Comments Off on रेखा की जगह राखी

हरियाणा का भगवा तराना

Posted on 10 August 2014 by admin

तााा जनमत सर्वेक्षणों के नतीजों से उत्साहित भाजपा हरियाणा में अपने दम पर चुनाव में कूद सकती है, हालांकि पिछले दिनों इनेलोद प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला और राजनाथ सिंह से दो दफे मिले, पर सीटों के तालमेल को लेकर बात नहीं बनी, कहते हैं स्वयं मोदी जेल में बंद चौटाला के साथ गठबंधन के इच्छुक नहीं है। वहीं हरियाणा जनहित कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई जिन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन के बावजूद अपनी दोनों सीटें गंवा दी, वे लगातार भाजपा पितामह अरुण जेतली के संपर्क में हैं। कुलदीप अपने लिए 45 सीटें मांग रहे हैं, वहीं भाजपा उन्हें महज 20 सीटें देने को राजी है और स्वयं 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छुक है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व कुलदीप की पत्नी को राज्य में उप मुख्यमंत्री का पद तथा कुलदीप को केंद्र में राज्य मंत्री बनाने का प्रस्ताव भी दे चुका है, पर फिलवक्त कुलदीप इसके लिए राजी नहीं बताए जा रहे।

Comments Off on हरियाणा का भगवा तराना

दूर हुआ फर्स्ट-क्लास

Posted on 10 August 2014 by admin

मोदी सरकार के एक काबीना मंत्री पिछले दिनों विदेश यात्रा पर जा रहे थे, उन्होंने आदतन एयर इंडिया में बिजनेस क्लास का टिकट खरीदा और इस सरकारी विमानन कंपनी से इसे फर्स्ट क्लास में ‘अपग्रेड’ करने को कहा, जब यह बात मोदी तक पहुंची तो उन्होंने उस मंत्री को तलब किया और उनसे कहा कि ‘यह अपग्रेडेशन की परंपरा समाप्त होनी चाहिए, इससे हर साल एयर इंडिया को करोड़ों का नुकसान होता है, अगर आप को फर्स्ट क्लास में चलने का शौक है तो टिकट भी फर्स्ट क्लास का ही खरीदें।’

Comments Off on दूर हुआ फर्स्ट-क्लास

महाराष्ट्र-बिहार में पिछड़ा चेहरा

Posted on 10 August 2014 by admin

महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र फड़नवीस ने पिछले दिनों नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, फड़नवीस के मन में कहीं न कहीं यह आकांक्षा निहित थी कि मोदी उन्हें प्रदेश के सीएम पद के उम्मीदवार के रूप में प्रोजेक्ट करवाए। मोदी ने उन्हें दो टूक लहजे में समझाया कि ‘मैं स्पष्टवादी हूं और साफ कर देना चाहता हूं कि अपने मन में ऐसी कोई इच्छा ना पालें, वरना निराशा होगी, क्योंकि महाराष्ट्र और बिहार दो ऐसे प्रदेश हैं जहां के जातीय समीकरणों को मद्देनजर रखते हमें किसी पिछड़े चेहरे को ही आगे रखना होगा।’ इस बात की जानकारी जब से बिहार में सुशील मोदी को लगी है वे फूले नहीं समा रहे हैं। पर क्या बिहार में अकेले सुशील मोदी ही भाजपा में पिछड़ों के नेता हैं?

Comments Off on महाराष्ट्र-बिहार में पिछड़ा चेहरा

…और अंत में

Posted on 03 August 2014 by admin

अब तो यह बात किसी से छुपी नहीं रह गई है कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी किस कदर बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं, वो लेखिका हैं, पेंटर हैं, गीतकार हैं, कवयित्री हैं, गायिका हैं, वादक हैं। सिर्फ मातृभाषा बांग्ला में ही क्यों अंग्रेजी में भी गीत लिखना उन्हें उतना ही पसंद है, पिछले दिनों जब वह अपनी सबसे पसंद की जगह दार्जिलिंग की 40वीं यात्रा पर गईं तो फेसबुक पर उनका गीत फुट पड़ा-‘टुडे आई एम इन दार्जिलिंग, माई डार्लिंग दार्जिलिंग इज ऑलवेज वेरी चार्मिंग'(आज मैं फिर से दार्जिलिंग में हूं, मेरा प्यारा दार्जिलिंग हमेशा की तरह उतना ही प्यारा है।)दीदी खूब भालो!

Comments (1)

मांग में भाजपा

Posted on 03 August 2014 by admin

ठाकुर विधायकों के भाजपा-प्रेम सार्वजनिक होने के बाद अब सपा के चंद ब्राह्मण विधायकों का बीजेपी प्रेम हिलौरे मारने लगा है, सूत्र बताते हैं कि यूपी के एक बड़े हिंदी दैनिक के वरिष्ठ ब्राह्मण पत्रकार के माध्यम से सपा के कई पंडित विधायकों ने अमित शाह से अपने तार जोड़ रखे हैं, सूत्रों का दावा है कि अयोध्या के सपा विधायक पवन पांडे, ऊंचाहार से विधायक मनोज पांडे और गाजीपुर के सपा विधायक विजय मिश्र ने भाजपा में अपनी संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी है।

Comments Off on मांग में भाजपा

ठाकुर विधायकों का राजनाथ प्रेम

Posted on 03 August 2014 by admin

सपा के ठाकुर विधायकों की राजनाथ सिंह से क्या गहरी छनती है, सो पिछले महीने की 10 तारीख को राजनाथ को उनके जन्म दिन पर बधाई देने के लिए लखनऊ से सजातीय सपा विधायकों का पूरा जमावड़ा जुटा था, इन सपा विधायकों का राजनाथ प्रेम इस कदर हिलौरे मार रहा है कि वे किसी भी क्षण भाजपा में आने को तैयार हैं। मुलायम सिंह ने अपने इन ठाकुर विधायकों को एक साथ अपने घर मुलाकात के लिए बुलाया और उनसे सपाट लहजे में पूछा कि ‘क्या वे बीजेपी ज्वॉइन करना चाहते हैं?’ हक्का-बक्का रह गए विधायकों को शक था कि उनके बीच कोई विभिषण है, जिसने इस बात की जानकारी नेताजी को दे दी, पर कम विधायकों को इस बात का इल्म था कि नेताजी व राजनाथ सिंह में कितनी गहरी छनती है, लखनऊ प्रकरण याद करिए जब राजनाथ के चाहने से अशोक वाजपेयी का टिकट यूं काट दिया नेताजी ने, और बदले में राजनाथ ने अशोक यादव का।

Comments Off on ठाकुर विधायकों का राजनाथ प्रेम

प्रजातंत्र में प्रजापति

Posted on 03 August 2014 by admin

अखिलेश सरकार के खनन मंत्री गायत्री प्रजापति का ताल्लुकात अमेठी से है, वे एक अति पिछड़ी जाति से आते हैं और पहली दफे विधायक चुने गए हैं, उन्होंने हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के दौरान अति पिछड़ी जातियों को सपा के साथ जोड़ने के लिए एक विशेष रथ से राज्य भर की यात्राएं की थी। कहते हैं राहुल गांधी को अमेठी से विजयी बनाने में उनकी भी एक महती भूमिका थी, पर कथित तौर पर मंत्री जी की एक सीडी बाजार में धमाल मचाने को तैयार बताई जाती है, जिसमें उन्हें वित्तीय लेन-देन करते दिखाया गया है, और तो और वे तो सपा वालों को भी इस सीडी का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि वे प्रजापति के प्रति नेताजी के इतने दुलार को पचा नहीं पा रहे हैं।

Comments Off on प्रजातंत्र में प्रजापति

मोदी का मीडिया से रिश्ता

Posted on 26 July 2014 by admin

पूर्व में मोदी ने गुजरात में भी एक ऐसी परंपरा को बंद कर दिया था, जब गुजरात में केशुभाई पटेल की सरकार आई तो केशुभाई ने गुजरात के स्थानीय पत्रकारों को खुश करने के लिए अहमदाबाद से गांधी नगर तक की एक विशेष शटल बस सेवा शुरू की थी, क्योंकि पत्रकारों की आम शिकायत थी कि उन्हें अहमदाबाद से गांधी नगर जाने में खासी मशक्कत उठानी पड़ती है, सो केशुभाई ने पत्रकारों के लिए यह मुफ्त एसी बस सेवा शुरू की जिसमें उन्हें हल्का नाश्ता, पानी और कोल्ड ड्रिंक्स भी सर्व किया जाता था, और यह एसी बस सेवा रोजाना थी, मोदी ने मुख्यमंत्री बनते ही इस बस सेवा को रोजाना के बजाए हर दूसरे दिन कर दिया, फिर इसे साप्ताहिक किया गया और फिर धीरे से इसे बंद कर दिया गया। क्योंकि मोदी का साफ तौर पर मानना था कि सरकार अपना काम करती है और उसके काम काज की रिपोर्टिंग मीडिया का अपना काम है, इसके लिए मीडिया को विशेष सेवा देने की जरूरत क्यों है? अपने चुनावी अभियान में क्या मोदी को इस बात का इल्म था?

Comments Off on मोदी का मीडिया से रिश्ता

भाजपा-चौटाला गठबंधन

Posted on 26 July 2014 by admin

पिछले दिनों ओम प्रकाश चौटाला और राजनाथ सिंह के बीच बेहद अर्थपूर्ण मुलाकात रही और अब तो इस बात के भी संकेत मिलने लग गए हैं कि आने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा कुलदीप बिश्नोई के बजाए चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। इस गठबंधन में भाजपा बड़े भाई की भूमिका में होगी और मुख्यमंत्री का दावेदार भी भगवा पार्टी से ही होगा। इस बाबत भाजपा कृष्णपाल गुर्जर का नाम आगे कर सकती है। वहीं कुलदीप बिश्नोई विनोद शर्मा और गोपाल कांडा मिलकर एक नया गठबंधन बना सकते हैं अगर ऐसा हुआ तो फिर कांग्रेस राज्य में तीसरे नंबर की पार्टी बनकर रह सकती है।

Comments Off on भाजपा-चौटाला गठबंधन

Download
GossipGuru App
Now!!