Archive | मुख्य

(English) Mulayam-Maya in different directions

Posted on 13 August 2012 by admin

Leider ist der Eintrag nur auf English verfügbar.

Comments Off on (English) Mulayam-Maya in different directions

(English) Supriya on Sonia’s table

Posted on 13 August 2012 by admin

Leider ist der Eintrag nur auf English verfügbar.

Comments Off on (English) Supriya on Sonia’s table

कम हुई अलागिरी

Posted on 07 August 2012 by admin

जब से तमिलनाडु के मदुरै में अवैध खनन को लेकर करूणानिधि पुत्र अलागिरी का नाम सुर्खियों में छाया है, केंद्र सरकार में अपनी भूमिका को लेकर किंचित उनकी भाव-भंगिमाएं बदल गई हैं। इसे अजूबा ही माना जाएगा कि दिल्ली को दूर-दूर से सलाम करने वाले अलागिरी पिछले तीन दिनों से दिल्ली में लगातार बने हुए थे। दिलचस्प तो यह कि आमतौर पर कैबिनेट की मीटिंग से लगातार नदारद रहने वाले अलागिरी की उपस्थिति कैबिनेट मीटिंग में देखी गई। और उन्होंने प्रधानमंत्री की उन नसीहतों पर भी खूब ध्यान लगा कर कान धरा जिसमें डा. मनमोहन सिंह ने ‘एफडीआई डिले इन फॉर्मा सेक्टर’ को लेकर लंबा लेक्चर दिया था।

Comments Off on कम हुई अलागिरी

येचुरी की कांग्रेसी मजबूरी

Posted on 07 August 2012 by admin

माकपा पोलित ब्यूरो के एक अहम मेंबर सीताराम येचुरी इन दिनों बांग्ला और मलयाली न्यूज चैनलों से भयाक्रांत हैं। इनके टीवी कैमरों को लाख लानतें भेजते हैं, दूर-दूर से सलाम करते हैं। अप्रैल-मई महीने के दौरान अप्रत्याशित तौर पर येचुरी की 10 जनपथ में मैडम सोनिया गांधी के साथ हुई 4 गुपचुप बैठकों को एक बंगाली खबरिया चैनल ने प्रमुखता से दिखा दिया। इतनी प्रमुखता से कि पार्टी जनों की छोड़िए विरोधी पार्टी नेत्री ममता बनर्जी भी अलर्ट हो गईं और राम-राम करते सीताराम ने यूं खुल्लम-खुल्ला मैडम से मेल-मुलाकात से तौबा कर ली है। पर कुछ तो खिचड़ी पक रही है और दस जनपथ तक येचुरी जी को अपना संदेशा पहुंचाना ही है, सो उन्होंने एक दूसरा रास्ता ढूंढ निकाला है। सूत्रों की मानें तो वे अब जेपीसी की मीटिंग के दौरान चेयरमैन के चैंबर में या पार्लियामेंट एनेक्स में कांग्रेस के सबसे चतुर रणनीतिकार अहमद पटेल के माध्यम से मैडम तक अपना संदेशा पहुंचा देते हैं। पर लगता नहीं दीदी इन बातों से अनजान हैं। क्योंकि उनके सूत्र येचुरी की पल-पल की खबर रख रहे हैं।

Comments Off on येचुरी की कांग्रेसी मजबूरी

(English) Blair in Amar’s party

Posted on 01 August 2012 by admin

Leider ist der Eintrag nur auf English verfügbar.

Comments Off on (English) Blair in Amar’s party

(English) The reason behind an upset Pawar

Posted on 25 July 2012 by admin

Leider ist der Eintrag nur auf English verfügbar.

Comments Off on (English) The reason behind an upset Pawar

कांग्रेस के रंग में जगन

Posted on 15 July 2012 by admin

कांग्रेस के पॉलिटिकल मैनेजमेंट के क्या कहने हारी बाजी जीतना आता है इन्हें। अब से पहले क्या कोई सोच सकता था कि कांग्रेसी जुल्मो सितम के शिकार होने वाले जगन मोहन रेड्डी भी कभी राष्ट्रपति चुनाव के वास्ते यूपीए कैंडीडेट को अपना समर्थन देंगे। पर कांग्रेस के चतुर रणनीतिकार अहमद पटेल ने इसे कर दिखाया है। चूंकि उनके पास सत्ता की विजय पताका है नई रणनीतियों की गर्म ठंडी श्लाका है और उन्हें उस खेल में महारथ हासिल है जो अक्सर पर्दे के पीछे खेला जाता है। यानी सीबीआई का साथ कांग्रेस के लिए बड़ा मुफीद साबित हो रहा है।

Comments Off on कांग्रेस के रंग में जगन

बदलेगा मनमोहन मंत्रिमंडल का चेहरा

Posted on 09 July 2012 by admin

केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक बड़े फेरबदल कोर् मूत्त रूप देने की तैयारियां जोरों पर है। राष्ट्रपति चुनाव के बाद यानी 19 जुलाई के बाद कभी भी इसे अंजाम दिया जा सकता है। बहुत मुमकिन है कि अगस्त के पहले सप्ताह से संसद का मानसून सत्र आरंभ हो, चुनांचे संसद सत्र शुरू होने से पहले मंत्रिमंडल को नया रूप-रंग दिया जा सकता है। सूत्र बताते हैं कि मंत्रिमंडल में एक बड़ा फेरबदल मुमकिन है जिसमें 6-7 काबीना मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं। कुछ को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है। कुछ पुराने यानी राजीव शुक्ला सरीखे मंत्रियों की पदोन्नति भी हो सकती है।

Comments Off on बदलेगा मनमोहन मंत्रिमंडल का चेहरा

दीदी गई ठगी

Posted on 02 July 2012 by admin

मुलायम और ममता के रिश्तों में तल्खी इस वजह से भी आई है कि कोई पिछले 6 महीने से मुलायम ने ममता को वचन दे रखा था कि ये दोनों मिलकर कलाम के नाम को राष्ट्रपति पद के लिए आगे बढ़ाएंगे। और इस बाबत दोनों नेताओं ने कलाम से उनके नाम की बाबत पूर्व स्वीकृति भी ले ली थी। शायद यही वजह थी कि कलाम ने अपनी ऑटोबायोग्राफी जल्दी से जल्दी पूरी कर ली। और माना जाता है कि इस ऑटोबायोग्राफी में सोनिया प्रकरण को सुविचारित तरीके से बेहद हल्के तौर पर पेश किया गया। सूत्र बताते हैं कि इस ऑटोबायोग्राफी को सबसे पहले एम.जे.अकबर ने देखा। एम.जे. के मार्फत यह सुमन दुबे तक पहुंची और प्रकाशक को भेजे जाने से पूर्व दुबे के मार्फत इसकी मूल प्रति दस जनपथ भी पहुंच गई। सोनिया को इस पुस्तक में उनकी बाबत कुछ भी आपत्तिजनक नहीं दिखा। लिहाजा ममता और मुलायम को उम्मीद बंध गई थी कि कलाम के नाम को सोनिया की हरी झंडी मिल जाएगी पर ऐसा नहीं हुआ। जब ममता सोनिया से मिलने पहुंची तो सोनिया ने अपनी ओर से दो ही नाम पेश किए पहले नंबर पर हामिद अंसारी और दूसरे नंबर पर प्रणब मुखर्जी। ममता ने सोनिया से पूछा कि क्या वे इन दोनों नामों को सार्वजनिक कर दें। सोनिया को इस बात में तब कोई आपत्ति भी नहीं लगी थी।

Comments Off on दीदी गई ठगी

(English) Shukla ji’s London connection

Posted on 25 June 2012 by admin

Leider ist der Eintrag nur auf English verfügbar.

Comments (1)

Download
GossipGuru App
Now!!