Archive | Main Top Left

…और अंत में

Posted on 10 January 2011 by admin

अटल जी का स्वास्थ्य भले ही इन दिनों उतना नासाज न हों, पर उनकी दिनचर्या खालिस अटल स्टाइल की ही है, मिसेज कौल उनकी देखभाल में कोई कमी नहीं होने देती, हर शाम नियम से वे उनके साथ बैठकर पुराने गाने सुनती हैं। अटल जी की पसंदीदा फिल्म है ‘सिलसिला’ और उनकी सबसे मनपसंद हीरोइन है राखी।

Comments Off on …और अंत में

स्वामी की हैरानी

Posted on 10 January 2011 by admin

सुब्रह्मयम स्वामी भाजपा के चंद नेताओं से बेहद नाराज हैं। दरअसल, स्वामी एनडीए ज्वॉयन करना चाहते थे, पर उनके इस प्रस्ताव का भाजपा के एक प्रमुख सुधारवादी नेता ने घनघोर विरोध कर दिया, लिहाजा स्वामी का एनडीए में आने का सपना बस सपना ही रह गया, इस पर स्वामी हर ओर यह कहते हुए नाराज घूम रहे हैं कि ‘मुझे तो स्वयं अडवानी ने प्रस्ताव दिया था कि मैं भाजपा ज्वॉयन कर लूं, पर मैं तो एनडीए ज्वॉयन करना चाहता था, जिसके चेयरमैन स्वयं अडवानी हैं’ विचारों का जाने कैसा घाल-मेल है ये, पर जो भाजपा नेता स्वामी का खुलकर विरोध कर रहे हैं उनका कहना साफ है कि ‘स्वामी की एक ‘न्यूसेंस वैल्यू’ है, इससे एनडीए की इमेज खराब होगी।’ अडवानी कोई प्रस्ताव पब्लिक में उछालने से पहले अपने पार्टी जनों से राय-मशिवरा क्यों नहीं कर लेते?

Comments Off on स्वामी की हैरानी

…और अंत में

Posted on 03 January 2011 by admin

भाजपा के एक बड़े नेता ने अपने जन्मदिन तथा नए साल का जश्न मनाने के लिए एक जर्बदस्त पार्टी दी, इस पार्टी का सारा खर्च नई दिल्ली के जोरबाग और पृथ्वीराज रोड पर प्रोपर्टी का कारोबार करने वाले एक बड़े प्रोपर्टी डीलर ने उठाया, आखिर किस मुंह से सार्वजनिक जीवन में नैतिकता व शुचिता की बात करते हैं भाजपा वाले।

Comments Off on …और अंत में

2जी के रीत निराले

Posted on 03 January 2011 by admin

कांग्रेस के कुछ प्रमुख सांसद 2जी घोटाले मामले पर अपनी अलग राय रखते हैं, पर हाईकमान के डर से अपनी राय का खुलकर इजहार नहीं कर पा रहे हैं, इन सांसदों का कहना है कि राजा और नीरा राडिया से तो पूछताछ जारी है, पर ये तो महज माध्यम थे, उन बड़े औद्योगिक घरानों के लिए लॉबिंग कर रहे थे, जिन्होंने इतनी बड़ी रिश्वत दी, उन औद्योगिक घरानों के मालिकों से भी क्यों नहीं पूछताछ की जा रही है, स्पष्ट तौर पर इन सांसदों का इशारा टाटा, अंबानी, यूनिटेक सरीखे औद्योगिक घरानों की ओर है।

Comments Off on 2जी के रीत निराले

अमरीका शरणम् गच्छामि

Posted on 03 January 2011 by admin

पिछले दिनों हमारे तीनों ही जीएसएलवी क्रमश: अप्रैल, जुलाई और दिसंबर में अपने प्रक्षेपण के महज 58 सेकंड के अंदर फुस्स हो गए, अब इसरो इस बारे में भारत सरकार को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने जा रहा है, सूत्र बताते हैं कि इन नाकामियों का सारा ठीकरा इसमें लगे रूसी क्रायोजेनिक इंजन पर फोड़ने की तैयारी है, कहा तो यह भी जा रहा है कि यह सब एक योजनाबध्द सुविचारित तरीके से अमरीका के गोद में बैठने की तैयारी है, प्रक्षेपण की अमरीकी तकनीक बांहे फैलाए हमारा इंतजार कर रही है यानी आने वाले दिनों में हर क्षेत्र में अमरीका पर हमारी निर्भरता बढ़ेगी, क्या इसके लिए हमारी अमरीका परस्त सरकार प्रेरित कर रही है?

Comments Off on अमरीका शरणम् गच्छामि

किस भेष में इंद्रेश

Posted on 30 December 2010 by admin

संघ के एक प्रमुख नेता इंद्रेश कुमार की अजमेर शरीफ दरगाह ब्लास्ट मामले में पहली बार पेशी हुई, इंद्रेश अपने समर्थकों की भीड़ से घिरे सीबीआई दफ्तर पहुंचे थे, इंद्रेश को महज मामूली पूछताछ के बाद सीबीआई ने छोड़ दिया, बस उनसे संघ और उसके क्रियाकलापों की बाबत पूछताछ की गई, बाहर आकर यकीनन इंद्रेश ने राहत की सांस ली होगी, पर सवाल उठता है कि क्या तीन महीने बाद भी इंद्रेश के प्रति सीबीआई का यही रवैया रहेगा? मुमकिन है तब तक इस मामले में सीबीआई को कोई अहम सरकारी गवाह मिल जाए, वैसे भी भाजपा इस बार सीबीआई को आड़े हाथों नहीं ले पाएगी, क्योंकि सुनील जोशी मर्डर कांड की जांच तो मध्य प्रदेश की राज्य पुलिस कर रही है, जहां भाजपा की ही सरकार है।

Comments Off on किस भेष में इंद्रेश

पीसी का राडिया गेट

Posted on 30 December 2010 by admin

कांग्रेस के बुराड़ी अधिवेशन में भले ही प्रधानमंत्री की पूरी स्पीच में कहीं राहुल गांधी के नाम का भी जिक्र नहीं था, वहीं चिदंबरम के स्पीच में बस राहुल ही राहुल थे। चिदंबरम ने कहा कि जब वे आंख बंद कर राहुल की स्पीच सुन रहे थे तो साक्षात उन्हें राजीव गांधी ही नजर आ गए। चिदंबरम विरोधी कहते हैं कि यह ‘राडिया गेट’ का असर है क्योंकि कांग्रेस आलाकमान राडिया टेप के लीक होने की तह में जाने की कोशिश कर रहा है, समझा जाता है कि चिदंबरम के एक मित्र उद्योगपति के हवाले से ही मीडिया में ये टेप लीक हुए हैं।

Comments Off on पीसी का राडिया गेट

येदुरप्पा के फ्रंट मैन

Posted on 21 December 2010 by admin

रतन टाटा और राजीव चंद्रशेखर के बीच आरोप-प्रत्यारोपों की जंग जारी है, और एक तरह से टाटा ने भाजपा व पूरी एनडीए के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। पर कम लोगों को ज्ञात होगा कि कभी वेंकैया नायडू व अनंत कुमार के खासमखास रहे चंद्रशेखर इन दिनों (जब से उन्होंने अपनी कंपनी बीपीएल बेची है) कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदुरप्पा के फ्रंट मैन हैं, येदुरप्पा को चाहे जो भी खरीदना होता है वे चंद्रशेखर के मार्फत ही खरीदते हैं, अब दिल्ली के सभ्रांत इलाके सुंदर नगर में येदुरप्पा ने बंगला खरीदा हो या कोई अखबार, इन सबके अगुआ चंद्रशेखर ही रहे।

Comments Off on येदुरप्पा के फ्रंट मैन

नासमझी में हुई मक्कारी

Posted on 21 December 2010 by admin

2जी स्पेक्ट्रम घोटाला देश के कई बड़े नामधारी पत्रकारों की नौकरी लील गया, देश की नामधन्य लॉबिस्ट नीरा राडिया पर यूं बेतरह न्यौछावर होने वाले एक सबसे तेज पत्रकार को उनके संस्थान ने बड़ी बेरहमी से कूचे से बाहर का रास्ता दिखाया, दरअसल नीरा से बातचीत की सीडी जो पत्रकार संपादक महोदय ने अपने मालिक को दिखाई वह 40 केबी की थी, पर इन्होंने राडिया से अपनी अहम बातचीत के 8केबी अंश उसमें से चतुराई से गायब करवा दिए थे, और उसी बातचीत में आंख खोल देने वाले कई अहम खुलासे थे, सो संस्थान के मालिक-संपादक ने अपने इतने पुराने वफादार को नौकरी से निकालते हुए बस यही कहा-‘काश आपने सारा सच सामने आने दिया होता, तो आज यह नौबत नहीं आती, मैं सब कुछ माफ कर सकता हूं पर किसी की मक्कारी नहीं।’ हे प्रभु! इतनी सीधी सी बात हम नासमझों को समझ क्यों नहीं आती?

Comments Off on नासमझी में हुई मक्कारी

…और अंत में

Posted on 17 December 2010 by admin

2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच के लिए कपिल सिब्बल ने आनन-फानन में एक सदस्यीय कमेटी गठित तो कर दी है, यह रिटायर जज शिवराज पाटिल की कमेटी है, जो देश के पूर्व गृह मंत्री व वर्तमान में पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल (एक ही नामधारी हैं) के रिश्ते में समधी हैं, ऐसे में विपक्ष हो-हल्ला तो मचा ही सकता है।

Comments Off on …और अंत में

Download
GossipGuru App
Now!!