Archive | Main Top Left

राहुल का फ्लॉप भाषण

Posted on 13 September 2011 by admin

कांग्रेसी हलकों में यह सवाल बारंबार पूछा जा रहा है कि अन्ना प्रकरण पर संसद में राहुल के लिखित भाषण को किस जीनियस ने तैयार किया था जिसकी वजह से मनमोहन की निकल पड़ी और राहुल का शो फ्लॉप साबित हुआ तो तमाम इशारे कपिल सिब्बल की ओर हो रहे हैं।

Comments Off on राहुल का फ्लॉप भाषण

Beni’s befuddlement

Posted on 13 September 2011 by admin

यह पहली दफा नहीं है कि केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की कोई शिकायत प्रधानमंत्री के पास पहुंची हो, ताजा मामला वर्मा के मंत्रालय के अधीनस्थ आने वाले एनएमडीसी (नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) के सीएमडी की नियुक्ति से जुड़ा है। पीएसबी यानी पब्लिक इंटरप्राइजिंग सेलेक्शन बोर्ड ने सीएमडी पद के लिए जिस ईमानदार अफसर एम.एस.राणा का चयन किया है, माइनिंग लॉबी के दबाव में आकर कथित तौर पर मंत्री जी राणा की जगह एनएमडीसी में डायरेक्टर टेक्निकल एन.के.नंदा की वकालत कर रहे हैं, नंदा वही हैं जो पहले बेल्लारी से माइनिंग के इंचार्ज थे, और आज बेल्लारी का इतिहास किसी से छुपा नहीं रह गया है। स्वयं पीएमओ राणा के पक्ष में बताया जाता है, क्योंकि मिंट के प्रभारी रहते हुए राणा ने जिस तरह के युगांतकारी कदम उठाए हैं पीएमओ चाहता है कि राणा यही करिश्मा एनएमडीसी में भी दिखाएं, पर स्वयं मंत्री जी पीएमओ की इस राय से इत्तफाक नहीं रखते।

Comments Off on Beni’s befuddlement

…और अंत में

Posted on 04 September 2011 by admin

सीएजी के जिस ताजा रिपोर्ट में एयर इंडिया के 40 हजार करोड़ के घपलों का खुलासा हुआ है उसमें अंगुली ‘ग्रुप ऑफ मिनिस्टर’ पर भी उठाई गई है, इस मामले में गृह मंत्री चिदंबरम की अति सक्रियता भी सवालों के घेरे में है, यह प्रफुल्ल पटेल के लिए राहत की बात हो सकती है कि इस मामले में वे अकेले ही नहीं लपेटे जाएंगे।

Comments Off on …और अंत में

पांडया मर्डर में नया मोड़

Posted on 04 September 2011 by admin

कांग्रेस ने गुजरात के पूर्व गृह मंत्री हरेन पांडया के मर्डर को एक राजनैतिक रंग देने की पूरी तैयारी कर ली है, जस्टिस वाघेला की ताजा जजमेंट में जिस प्रकार चंद मुस्लिम आरोपियों को इस मामले से बरी कर दिया गया है सो अब मामले की सूई घूम-घामकर हरेन के पिता के उस आरोपों की चुगली करती है जिसमें उन्होंने अपने बेटे की हत्या के लिए सीधे नरेंद्र मोदी पर अंगुली उठाई थी। अब दिवंगत पांडया की पत्नी जागृति के ताजा बयान भी इसी बात की तस्दीक करते हैं। सो आने वाले दिनों में पांडया परिवार की ओर से इस मामले में हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल करके इस बात की गुहार लगाई जा सकती है कि इस मामले की नए सिरे से जांच हो यानी नरेंद्र मोदी को इतने सस्ते में नहीं छोड़ने वाली है कांग्रेस।

Comments Off on पांडया मर्डर में नया मोड़

लोकतंत्र के छुपे मंत्र

Posted on 04 September 2011 by admin

यह पहली दफा है जब लोकसभा के सेक्रेटरी जनरल के मसले पर स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष में ठन गई है। भाजपा की अपनी सवाल और शंकाएं हैं, और वह सेक्रेटरी जनरल की नियुक्ति में भी देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट घराने की सक्रियता पर अचंभित है, हर प्रश्न महत्त्वपूर्ण है, चाहे वह आम में पूछा जाए या प्रश्नकाल में, प्रश्न प्रायोजित हो सकते हैं पर मंशाओं का क्या? और आम तौर पर ऐसे ही विरोधाभासों से उभर कर सामने आता है हमारे लोकतंत्र का असली चेहरा।

Comments Off on लोकतंत्र के छुपे मंत्र

घोटालों की नई इबारत

Posted on 28 August 2011 by admin

जिंदगी की बतकहियों में कई विसंगतियों का दर्द भी छुपा होता है, अब जैसे इस शुक्रवार को संसद में कांग्रेसी युवराज बेहद गंभीर भाव-भंगिमाओं से लैस होकर भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दे पर बोलने के लिए खड़े हुए तो वे किंचित इस तथ्य से अनजान थे कि वक्त के गर्दो-गुबार में क्या छुपा है। 2 बिलियन डॉलर की मिराज डील आने वाले दिनों में कांग्रेस की पेशानियों पर बल ला सकती है। इस बात के कुछ पुख्ता सबूत मिलने लगे हैं कि इस डील में बिचौलियों की एक महती भूमिका थी और कयास लगाए जा रहे हैं कि किक-बैक के तौर पर 400 करोड़ रुपयों की जो कथित रकम सिंगापुर स्थित (यह कंपनी स्विट्जरलैंड में रजिस्टर्ड है और इसका काम-काज सिंगापुर से चलता है) जिस विदेशी कंपनी के खाते में जमा हुई है, दरअसल उसका स्वामी भारत के एक सबसे शक्तिशाली राजनैतिक परिवार से जुड़ा है। उसके घोटालों की अनुगूंज संसद व संसद से बाहर सुनाई दे रही है, शायद इसीलिए यह व्यक्ति भारत की बजाए इन दिनों लंदन में रहना ज्यादा पसंद कर रहा है। एक इजराइली कंपनी का नाइट विजन डिवाइसेस सौदे को सिरे चढ़ाने में भी इसी व्यक्ति की भूमिका बताई जाती है। लिहाजा बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी…!

Comments Off on घोटालों की नई इबारत

…और अंत में

Posted on 21 August 2011 by admin

इन दिनों एक एसएमएस खूब लोकप्रिय हो रहा है, रिटायरमेंट के बाद मनमोहन सिंह जब अपनी बॉयोग्राफी लिखेंगे तो उसमें अपने जीवन की तीन बड़ी भूलों का बेबाकी से जिक्र करेंगे-2जी, 3जी और सोनिया जी। (एनटीआई) gossipguru.in

Comments Off on …और अंत में

सजदे में अहमद

Posted on 21 August 2011 by admin

एक तरह से अहमद पटेल इन दिनों कांग्रेस के ‘डिफेक्टो अध्यक्ष’ बनकर पार्टी व सरकार को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं, पर चूंकि इन दिनों रोजे चल रहे हैं और पटेल पांचों वक्त के नमाजी हैं,सो उनका ज्यादातर वक्त खुदा की इबादत में लग रहा है, बचा वक्त ही वे सरकार व पार्टी को दे पा रहे हैं, सो ज्यादातर वक्त उनका मोबाइल ‘स्विच ऑफ’ रहता है यहां तक कि आने वाले एसएमएस के जवाब भी वे नहीं दे पा रहे हैं।

Comments Off on सजदे में अहमद

…और अंत में

Posted on 16 August 2011 by admin

कर्नाटक के भाजपा नेताओं पर लोकायुक्त का डंडा चलने वाला है। येदुरप्पा के कई निकट सहयोगियों, उनके दामाद, दोनों बेटों, लहर सिंह, दिवाकर और कुमारस्वामी पर लोकायुक्त पुलिस ने छापे मारने की पूरी तैयारी कर ली है।

Comments Off on …और अंत में

काले धन का काला चिट्ठा

Posted on 16 August 2011 by admin

विदेशी बैंकों में जमा भारतीयों के काले धन अकाऊंट का खुलासा तो अब यदा-कदा टि्वटर पर भी होने लगा है। सियासी गलियारों में यह लिस्ट तो कहीं पहले से घूम रही थी, अंग्रेजी के एक अखबार ने तो बकायदा यहां तक छाप डाला कि ऐसे खाताधारियों की संख्या 700 के करीब हैं। पर चर्चा सिर्फ एक विदेशी बैंक की हो रही है जबकि भारतीयों के लगभग 1 लाख 24 हजार करोड़ रुपए विदेशी बैंकों में जमा है। यानी बैंक कई और भी हैं, और जिस बैंक का नाम सामने आ गया है, उससे पैसा कब का इधर-ऊधर हो चुका होगा। और शायद सरकारी एजेंसियों के हवाले से यह खबर भी इसीलिए लीक कराई गई है।

Comments Off on काले धन का काला चिट्ठा

Download
GossipGuru App
Now!!