Archive | Main Bottam Left

…और अंत में

Posted on 10 September 2012 by admin

तुलसी प्रजापति मामले में गुजरात के पूर्व गृह मंत्री अमित शाह की गिरफ्तारी संभव है। जैसे ही वे गुजरात जाएंगे गिरफ्तार किए जा सकते है।’

Comments Off on …और अंत में

कोल के बोल

Posted on 10 September 2012 by admin

आने वाले दिनों में गडकरी करीबी अजय संचेती और लालू करीबी प्रेम गुप्ता पर सीबीआई के छापे पड़ सकते हैं। विजय दर्डा इंकम टैक्स की रेड के शिकार हो सकते हैं। संचेती व दर्डा इस मामले में गिरफ्तार भी हो सकते हैं। प्रधानमंत्री को छोड़कर सुबोधकांत सहाय सरीखे वरिष्ठ मंत्रियों के इस्तीफे भी हो सकते हैं। पर प्रधानमंत्री का बाल-बांका नहीं होगा, बावजूद इसके कि कोल ब्लॉक का कोई भी आबंटन बगैर संबंध्द मंत्री के दस्तख़त के नहीं हो सकता। एक लंबे समय तक कोयला मंत्रालय प्रधानमंत्री के पास रहा है चुनांचे उनके दस्तख़त भी हुए होंगे।

Comments Off on कोल के बोल

नपेंगे सतीश मिश्रा के करीबी

Posted on 04 September 2012 by admin

यूपी के बहुचर्चित एनएचआरएम घोटाले में अब और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। मायावती के बेहद करीबी माने जाने वाले सांसद सतीश मिश्रा के एक करीबी रिश्तेदार अनंत मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा, यूपी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भी इस मामले में नप सकते हैं। अब माया को भी इस बात का अहसास होने लगा है कि उन्होंने कुशवाहा से पंगा लेकर गलती की है।

Comments Off on नपेंगे सतीश मिश्रा के करीबी

काजल ने बदला पाला

Posted on 04 September 2012 by admin

कभी अनिल अंबानी की कंपनियों का पीआर देखने वाली व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की बेहद करीबियों में शुमार होने वाली काजल एजाज ने पाला बदल लिया है या अपना दिल? इन दिनों उन्हें ममता बनर्जी के एक बेहद करीबी उद्योगपति व राज्यसभा सांसद के.डी. सिंह के साथ मिलकर ममता के पीआर एजेंडे को आगे बढ़ाते देखा जा सकता है। क्या बात सचमुच इतनी आगे बढ़ चुकी है?

Comments Off on काजल ने बदला पाला

जनरल का अनोखा फरमान

Posted on 04 September 2012 by admin

सूत्र बताते हैं कि एक आर्मी प्रमुख ने अपनी रिटायरमेंट से पूर्व सेना की 20 खुफिया गाड़ियों को नई दिल्ली इलाके में तैनात कर रखा था। यह गाड़ियां एक खास तरह के उपकरण से लैस होती हैं और अपने 3 किलोमीटर के दायरे में आने वाले कम से कम 8 मोबाइल या लैंडलाइन फोन को टेप कर सकती हैं। हैरत की बात तो यह कि इनमें से ज्यादातर गाड़ियां संवेदनशील इलाकों में तैनात थीं। सूत्र तो यह भी दावा करते हैं कि इनमें से एक गाड़ी तो केंद्रीय रक्षा मंत्री ए.के.एंटोनी के घर के बिल्कुल करीब खड़ी थी। कहा जाता है कि नए सेनाध्यक्ष ने अपना कार्यभार संभालते ही फौरन इन गाड़ियों को वापिस बुलाया।

Comments Off on जनरल का अनोखा फरमान

(English) Rao’s ruse

Posted on 28 August 2012 by admin

Comments Off on (English) Rao’s ruse

(English) The Parliament won’t work

Posted on 22 August 2012 by admin

Leider ist der Eintrag nur auf English verfügbar.

Comments Off on (English) The Parliament won’t work

आएगा लोकपाल

Posted on 07 August 2012 by admin

लोकपाल बिल पास तो होगा पर संसद के इस मानसून सत्र में नहीं। कांग्रेस यह नहीं चाहती है कि टीम अन्ना सर्वत्र यह ढिंढोरा पीटे कि लोकपाल को लेकर सूपीए सरकार की नीयत ठीक नहीं है। और राजनीतिज्ञों ने मिलकर यह बिल पास होने नहीं दिया। सो, यूपीए सरकार अपना लोकपाल बिल लेकर जरूर आएगी जिसमें एक अदद लोकपाल होगा और एक लोकपाल भवन पर संसद के अगले सत्र में।

Comments Off on आएगा लोकपाल

(English) Ten per cent president

Posted on 01 August 2012 by admin

Leider ist der Eintrag nur auf English verfügbar.

Comments Off on (English) Ten per cent president

अमरीका ने ही बिछाया सारा जाल

Posted on 02 July 2012 by admin

26/11 को अंजाम देने में पाकिस्तानी आतंकियों और उनके आकाओं ने सैटेलाइट फोन इस्तेमाल किए थे। यह अमरीका की ही खुफिया एजेंसियां थीं जिसने इस सैटेलाइट फोन के हर वायस फीड के नमूने को अपने कब्जे में ले रखा था। अमरीकी खुफिया तंत्र को सऊदी अरब में रह रहे अबू की चाल-ढाल पर शक हुआ लिहाजा उनके फोन टेप किए जाने लगे और जब अबू की आवाज को 2611 के सैटेलाइट फोन की आवाज से मिलाया गया तो अमरीकी खुफिया एजेंसियों का शक पक्का हो गया कि यह 2611 की आतंकी घटना में शामिल है। आवाज का नमूना मिलते ही अमरीकी एजेंसियों ने रॉ से अबू का डीएनए भेजने को कहा। अमरीकी अदालतों के कानून चूंकि इतने सख्त हैं सो अमरीका ने तय किया कि अबू को अमरीका ले जाने की बजाए सीधे भारत डिपोर्ट किया जाए क्योंकि वह भारत का नागरिक है। सो, अमरीकी अधिकारियों ने ही अबू को विमान पर बिठाकर उसे भारत भेज दिया। ताकि भारतीय कानून के तहत उस पर मुकदमा चलाया जा सके।

Comments Off on अमरीका ने ही बिछाया सारा जाल

Download
GossipGuru App
Now!!