Archive | Business

बदले अवतार में राजनाथ

Posted on 07 May 2013 by admin

अपनी दूसरी अध्यक्षीय पारी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह एक बदले अवतार में सामने आए हैं। उनकी यह नई ‘प्रो-एक्टिव’ छवि पार्टी में उनके विरोधियों को भी हैरान कर रही है। आमतौर पर पत्रकारों से एक दूरी बनाकर चलने वाले इस ठाकुर नेता ने न सिर्फ अपना हाव-भाव बदला है, अपितु अब निजी बातचीत में मीडिया वालों से भी बेतकल्लुफ हो रहे हैं। राजनाथ जानते हैं कि इस दफे के संसदीय चुनाव में यूपी उनके लिए तुरूप का इक्का साबित हो सकता है। सो, वे यूपी में पार्टी का पूरा चेहरा बदलने को कृत संकल्प जान पड़ते हैं। रविवार की सुबह जब राजनाथ दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से एक विशेष विमान द्वारा बरेली के लिए उड़ान भरने वाले थे तो वहीं आरक्षित लॉबी में उनका सामना कलराज मिश्र से हो गया जो इंडिगो की एक नियमित उड़ान से परिवार समेत लखनऊ जा रहे थे। राजनाथ ने कलराज को कोई ज्यादा भाव नहीं दिया। फिर वरूण गांधी की रैली में राजनाथ ने अपने स्वभाव से हटकर क्या गजब का भाषण दिया। उस भाषण में गर्जना थी, अतिरंजना थी, कहीं-कहीं आत्मप्रवंचना भी थी। लौटती उड़ान में साथ गए पत्रकारों से राजनाथ ने अपने स्वभाव से उलट क्या डायरेक्ट दिल से बातें कीं, उनकी इस अदा ने उस विशेष विमान में मौजूद कई पत्रकारों को सचमुच अपना मुरीद बना लिया।

Comments Off on बदले अवतार में राजनाथ

(English) The question of grammar

Posted on 30 April 2013 by admin

Leider ist der Eintrag nur auf English verfügbar.

Comments Off on (English) The question of grammar

…और अंत में

Posted on 05 March 2013 by admin

¿æñÅUæÜæ ¥æñÚU ©UÙ•ð¤ Âé˜ææð´ •¤è ÁðÜ •¤è âñÚU •ð¤ ÕæÎ âð ãUè ÚUæðãUÌ•¤, ÛæÛÛæÚU ¥æñÚU âæðÙèÂÌ •ð¤ ÁæÅUæð´ ×ð´ Öéç¢ÎÚU çâ¢ãU ãéUaïUæ •¤è ¿Ü çÙ•¤Üè ãñUÐ ÂÚU »ñÚU ÁæÅUæð´ •ð¤ â×ÿæ ÜèÇUÚUçàæÂ •¤æ ⢕¤ÅU »ãUÚUæÌæ Áæ ÚUãUæ ãñUÐ Üð-Îð•¤ÚU °•¤ •é¤ÜÎè çÕàÙæð§ü Õ¿ð ãñ´U »ñÚU ÁæÅUæð´ •¤è Ùé׿§¢Î»è •ð¤ çܰР¥Õ »ñÚU ÁæÅUæð´ •ð¤ â×ÿæ çÕàÙæð§ü •¤æð Sß蕤æÚU •¤ÚUÙð •ð¤ çâßæ ¥æñ

Comments Off on …और अंत में

नवीन के धन पर गर्जन

Posted on 27 February 2013 by admin

ओडिशा में चुनावी बयार बहने लगी है। कभी राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के सबसे करीबियों में शुमार होने वाले और उनका मनी बैग माने जाने वाले प्यारीमोहन महापात्रा जबसे उनसे अलग हुए हैं, नवीन की राह किंचित मुश्किल हुई है। माना जाता है कि नवीन का सारा पैसा महापात्रा के जाने के साथ, उनके साथ चला गया है। यहां तक कि नवीन के पास अपनी पार्टी चलाने के लिए जरूरी पैसा भी नहीं रह गया है। प्यारीमोहन महापात्रा ने अपनी पार्टी ओडिशा जनमोर्चा का चुनावी एजेंडा भी साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी पश्चिमी ओडिशा को उसकी स्वायतता दिलाएगी। अगर उनकी पार्टी सत्ता में आयी तो पश्चिमी ओडिशा को न सिर्फ अपना उच्च न्यायालय मिलेगा अपितु संभलपुरी भाषा को अधिकारिक भाषा का भी दर्जा मिलेगा। महापात्रा अपने हर भाषण की शुरूआत में लोगों को यह बताना नहीं भूलते कि वे नवीन को उडिया भाषा नहीं सिखा पाए, इसका उन्हें अब भी रंज है।

Comments Off on नवीन के धन पर गर्जन

(English) Sangma to leave NDA

Posted on 12 February 2013 by admin

Leider ist der Eintrag nur auf English verfügbar.

Comments Off on (English) Sangma to leave NDA

जलवा अंबानी बंधुओं का

Posted on 15 January 2013 by admin

मुकेश-अनिल अंबानी की माताश्री कोकिला बेन ने अपनी नातिन की शादी के पूर्व मौके पर मुंबई में अपने आवास पर एक जोरदार पार्टी रखी। इस पार्टी में एक तरह से पूरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री विराजमान थी। कांग्रेस की ओर से आर.के.धवन, मुरली-मिलिंद देवड़ा, राजीव शुक्ला, सलमान खुर्शीद आदि उपस्थित थे तो वहीं भाजपा का कोई भी बड़ा नेता इस मौके पर मौजूद नहीं था। ले-देकर स्मृति इरानी, भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल की पत्नी और एनआरआई बिजनेसमैन अंशुमान मिश्र की मौजूदगी देखी गई। इस मौके पर मेहमानों को पूरी तरह से शाकाहारी भोजन परोसा गया। बेल्जियम से खास तौर पर चॉकलेट मंगायी गई थी, इटालियन खाने के लिए खासतौर पर इटली से शेफ आए थे। मेन्यू में हर तरह के गुजराती व्यंजन शुमार थे। वहीं न्यूयार्क से खासतौर पर ब्राड-वे की टीम तशरीफ लायी थी, जिनकी धुनों पर शाहरूख खान खूब थिरके। सबसे अहम बात तो यह कि इस मौके पर दोनों अंबानी बंधुओं मुकेश-अनिल की एकता भी खूब दिखी, दोनों दरवाजे के बाहर खड़े मेहमानों का स्वागत करते नार आए।

Comments Off on जलवा अंबानी बंधुओं का

बदल रहे हैं मोदी

Posted on 26 December 2012 by admin

गुजरात में जीत की हैट्रिक लगाने के बाद नरेंद्र मोदी अब अपना सारा ध्यान 2014 के आने वाले लोकसभा चुनावों पर केंद्रित कर सकते हैं। मोदी के समक्ष पहली महती चुनौती अपनी उस इमेज से बाहर निकलने की है कि वे टीम-वर्क में यकीन नहीं करते, ‘वन मैन ऑर्मी हैं’, संघ को घास नहीं डालते, संगठन को जेब में रखते हैं, अतिवादी हिंदुत्व से लबरो हैं, मनमानी करते हैं, सबको साथ लेकर नहीं चल सकते, किसी की सुनते नहीं। सो, आने वाले दिनों में मोदी अपना कद, कान व दिल बड़ा कर सकते हैं। इस कड़ी में पहला काम वे केशुभाई पटेल को पुन: भाजपा में लाकर शुरू कर सकते हैं। फिर केशुभाई की बेटी या दामाद को सक्रिय राजनीति में बढ़ावा दे सकते हैं, और वे गुजरात की शत-प्रतिशत लोकसभा सीटें जीत सकने की जुगत भिड़ाने में जुट सकते हैं।

Comments Off on बदल रहे हैं मोदी

सिंघवी का सिंहम

Posted on 20 December 2012 by admin

अभिषेक मनु सिंघवी पिछले दिनों सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिले और उनसे मिलकर अपना पक्ष रखा। माना जाता है कि सिंघवी ने अपनी कथित सीडी का हर ब्यौरा माता-पुत्र के समक्ष रखा। सोनिया के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए सिंघवी किंचित भावुक हो गए। सोनिया से उन्होंने कहा, ‘आई हैव बेस्ट ऑफ टॉप डिग्रीाआई बिलीव माई एजुकेशन इस इंकंपलीट। द ग्रेटेस्ट डिग्री इन लाइफ इा अवाडर्ेड बाय द यूनिवर्सिटी ऑफ एडवर्सिटी‘ अर्थत परिस्थितिजन्य संत्रास के आगे दुनिया की तमाम बड़ी डिग्रियां भी बेमतलब हो जाती हैं। फिर सिंघवी ने सीएफएसएल की वह रिपोर्ट भी पेश की जिसमें इस सीडी से छेड़छाड़ की बात स्वीकार की गई थी। यह सारी बातें सिंघवी ने राहुल के समक्ष भी रखीं और कहा कि अगर यह सीडी सही भी होती तो इसमें क्या गलत था अगर दो व्यस्कों की आपसी राामंदी से ऐसा हुआ हो। सिंघवी ने फिर दो वकील राजनेताओं के नाम भी सामने रखे जिन्होंने इस सीडी कांड को अंजाम दिया। माना जाता है कि फिर सोनिया ने अपनी एक कोर कमेटी से सिंघवी के इन दावों की जांच करवाई,कोर कमेटी द्वारा बेदाग करार दिए जाने के बाद ही बतौर प्रवक्ता सिंघवी की वापसी मुमकिन हो पाई।

Comments Off on सिंघवी का सिंहम

अदानी पर कसेगा शिकंजा

Posted on 27 November 2012 by admin

नरेंद्र मोदी भले ही गुजरात का मैदान एक बार फिर से मारने की तैयारी में हों, उनके कई अभिन्न उद्योगपति मित्रों पर यूपीए सरकार का शिकंजा कसने ही वाला है। समझा जाता है कि सरकारी एजेंसियों ने वैसे सात औद्योगिक घरानों की शिनाख्त कर ली है जो इस गुजरात चुनाव में मोदी के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि इस कडी में पहला नाम गौतम अदानी का हो सकता है। सरकार अदानी को जोर का झटका धीरे से लगाने को तैयार हैं। सबसे पहला मामला अदानी समूह द्वारा देश से बाहर की परियोजनाओ में लगाए गए पैसों को लेकर है। यह रकम इतनी बड़ी है कि इस पर लगने वाला हर्जाना ही हजार करोड़ से ऊपर का हो सकता है।

Comments Off on अदानी पर कसेगा शिकंजा

(English) What was the PM’s dinner diplomacy about?

Posted on 20 November 2012 by admin

Leider ist der Eintrag nur auf English verfügbar.

Comments Off on (English) What was the PM’s dinner diplomacy about?

Download
GossipGuru App
Now!!