शिंदे से भाजपा का मोहभंग

May 06 2023


क्या महाराष्ट्र में भाजपा व एकनाथ शिंदे का हनीमून अब खत्म होने वाला है? भाजपा से जुड़े सूत्रों की मानें तो भाजपा शीर्ष ने अभी महाराष्ट्र में एक व्यापक जनमत सर्वेक्षण करवाया है, इस सर्वेक्षण के नतीजों ने शिंदे को लेकर भाजपा को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है। शिंदे गुट के अपने 42 विधायक हैं और वे भाजपा के समर्थन से राज्य के मुख्यमंत्री बने हुए हैं। पर भाजपा का ताजा जनमत सर्वेक्षण बताता है कि ’अगर आज राज्य में चुनाव हो जाएं तो शिंदे के 42 में से 30 विधायक सीधे-सीधे चुनाव हार जाएंगे। शेष बच गए 12 विधायकों को भी अपनी जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा।’ वैसे भी शिंदे गुट के 16 विधायकों पर सुप्रीम कोर्ट में अयोग्य घोषित करने की तलवार लटक रही है, इन 16 में खुद शिंदे भी शामिल हैं। वहीं शिंदे गुट के 30 विधायक सीबीआई, आईटी और ईडी के रडार पर हैं, वे तो बस अपनी जान बचाने के लिए भाजपा व शिंदे के पीछे कदमताल कर रहे हैं।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!