Archive | February, 2023

किसके साथ जाएगी शिवसेना?

Posted on 14 February 2023 by admin

शिवसेना के अंदर अपने नए गठबंधन साथी चुनने का भारी दबाव जान पड़ता है। दरअसल, जब संजय राउत जेल से बाहर आए उसी वक्त भाजपा से जुड़े एक सबसे बड़े उद्योगपति मातोश्री पहुंचे, षाम के वक्त। कहते हैं वह उद्योगपति भाजपा का एक साफ संदेषा लेकर उद्धव के पास आए थे कि ’शिवसेना कांग्रेस के साथ अपना गठबंधन तोड़ लें, क्योंकि यह एक नेचुरल गठबंधन नहीं है।’ कहते हैं इसके बाद ही उद्धव ने आगामी बीएमसी चुनाव में अपनी पार्टी का गठबंधन प्रकाश अंबेडकर की ‘वंचित बहुजन अघाड़ी’ के साथ कर लिया है। वहीं राकांपा और कांग्रेस का आपस में तालमेल भी पक्का हो गया है। शिवसेना ने कांग्रेस के समक्ष अपना रुख कड़ा करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि ’2024 के आम चुनाव में अगर महाअघाड़ी विकास का गठबंधन कायम भी रहता है तो शिवसेना सबसे ज्यादा 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, 16 सीटें वह एनसीपी के लिए छोड़ देगी बाकी सीटों पर कांग्रेस को संतोष करना पड़ेगा।’ भाजपा को पूरा भरोसा है कि 2024 का चुनाव उद्धव उनके साथ मिल कर ही लड़ेंगे। एकनाथ शिंदे को लेकर भाजपा का मानना है कि भले ही वे उद्धव की शिवसेना से विधायक व सांसद तोड़ लाए हों, पर कार्यकर्ता उद्धव की शिवसेना में ही रह गए हैं, शायद इसीलिए भाजपा को उद्धव की शिद्दत से दरकार है।

Comments Off on किसके साथ जाएगी शिवसेना?

बिहार कांग्रेस क्यों है बदहाल

Posted on 14 February 2023 by admin

कांग्रेस के नए नवेले राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जानते हैं कि बिहार को लेकर राहुल गांधी के मन में कुछ अतिरिक्त उत्साह है। सो, वे बिहार कांग्रेस में एक नई जान फूंकने के लिए तत्पर रहते हैं। इस शुक्रवार को उन्होंने बिहार कांग्रेस के पटना स्थित प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित एक कार्यशाला को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। यह कार्यशाला कांग्रेस के ’हाथ जोड़ो’ कार्यक्रम को लेकर आयोजित थी, जिसमें बिहार कांग्रेस के 500 डेलीगेट्स को षामिल होना था, यहां कुर्सियां भी पांच सौ के आसपास लगाई गई थीं। पर कहते हैं इस कार्यशाला में बमुश्किल 150-200 डेलीगेट्स ही जुटे, फिर आनन-फानन में पीछे की सारी कुर्सियां हटा ली गईं। इसके बाद बिहार कांग्रेस में फिर से बवाल हो गया कि फर्जी डेलीगेट्स के नाम सूची में से काटे जाएं। इसके तुरंत बाद खड़गे ने बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह को दिल्ली तलब कर लिया। इस कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस के एक नेता अनिल शर्मा ने यह कह कर तूफान मचा दिया कि ’हाथ जोड़ो’ नहीं कांग्रेस को ‘दिल जोड़ो’ अभियान चलाना चाहिए।’ शर्मा जब यह कह रहे थे तो कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हो रहा था।

Comments Off on बिहार कांग्रेस क्यों है बदहाल

राव की कांग्रेस से एलर्जी

Posted on 14 February 2023 by admin

तेलांगना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव विपक्षी एका का नया सिरमौर बनना चाहते हैं, पर वे यह भी चाहते हैं कि उनके इस विपक्षी एका के मंच पर कांग्रेस को कोई जगह मिले। सो, उनकी पूरी कोशिश है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का जेडीएस के संग गठबंधन न हो। कमोबेश यही कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार की भी भावना है, इसको लेकर राव की डीके से दो-तीन राऊंड की बात भी हो चुकी है। सूत्र बताते हैं कि राव ने अपने पैसों से मैसूर क्षेत्र में जेडीएस के लिए एक जनमत सर्वेक्षण भी कराया है, यह सर्वेक्षण बताता है कि मैसूर रीज़न में जेडीएस की सबसे ज्यादा सीटें आ रही हैं। दूसरे नंबर पर यहां कांग्रेस हैं और तीसरे नंबर पर भाजपा। मल्लिकार्जुन खड़गे निरंतर देवेगौड़ा के संपर्क में हैं, उन्होंने 30 जनवरी को देवेगौड़ा को जम्मू-कश्मीर आने का न्यौता भी दिया था, जहां अपनी राहुल भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम चरण का समापन कर रहे हैं। पर देवेगौड़ा ने वहां आने में असमर्थता जताते हुए, राहुल को अपनी शुभकामनाएं जरूर भेज दी हैं। वहीं भाजपा है जो देवेगौड़ा के पुत्र कुमारस्वामी के निरंतर संपर्क में हैं और उन्हें साथ आने को मना रही है। कुमारस्वामी भी कांग्रेस के बजाए भाजपा को ज्यादा पसंद करने वालों में शुमार हैं।

Comments Off on राव की कांग्रेस से एलर्जी

राजीव कुमार के शायराना अंदाज

Posted on 14 February 2023 by admin

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के शायराना अंदाज के लोग दीवाने हैं, वे तो आधिकारिक बैठकों में भी शेरो-शायरी से माहौल बना देते हैं, अभी पिछले दिनों बसपा सुप्रीमो मायावती ने जब ईवीएम को लेकर चुनाव आयोग पर हमला बोला, तो राजीव कुमार ने बेहद संजीदगी से शायराना अंदाज में बहिन जी को जवाब दिया कि अगर ईवीएम बोल पाते तो वे कहते-’जिसने तेरे सिर पर तोहमत रखी है, मैंने उसके घर की भी लाज रखी है।’

Comments Off on राजीव कुमार के शायराना अंदाज

Download
GossipGuru App
Now!!