Archive | September, 2011

…और अंत में

Posted on 26 September 2011 by admin

शिवराज वी.पाटिल का लोकायुक्त पद से इस्तीफा हैरत पैदा करने वाला है, उनकी छवि व ख्याति एक बेहद ईमानदार जज की रही है, तो इस्तीफा उन्होंने नाराजगी में दिया है या उन्हें कुछ बड़ा मिलने वाला है?

Comments Off on …और अंत में

उचाट हैं दिग्विजय

Posted on 26 September 2011 by admin

यूपी चुनावों को लेकर दिग्विजय सिंह किंचित उदासीन जान पड़ते हैं, कारण कांग्रेस की पहली सूची में से दिग्विजय के दामाद का नाम कट गया जो राम नगर से लड़ने के इच्छुक थे, तब से यूपी को लेकर दिग्विजय की उदासीनता बढ़ी है, मोहन प्रकाश और बेनी प्रसाद यूपी मामलों में पहले से कहीं ज्यादा सक्रिय हो गए हैं।

Comments Off on उचाट हैं दिग्विजय

रेड्डी करीबियों पर आंच

Posted on 26 September 2011 by admin

…चाहे जिसने भी की हो, साजिश तो हुई है, सूरज के चेहरे से रिसता लहू आसमां के आंचल को भिगोता…जाने कब उतर आया है किस-किस के कांधों पर…। जब से सुप्रीम कोर्ट ने बदनाम खनन माफिया रेड्डी बंधुओं पर जांच का दायरा बढ़ाने के आदेश दिए हैं वे सभी लोग सकते में हैं जिनका रेड्डी बंधुओं से लेन-देन का कारोबार रहा है। भाजपा के कई बड़े नेता, एक पूर्व मुख्यमंत्री, समेत कई भाजपा विधायक भी जांच की आंच में घिर सकते हैं, क्योंकि जो पैसा आया और जो गया वह बड़े विस्तार से रेड्डी बंधुओं की डायरी में दर्ज है।

Comments Off on रेड्डी करीबियों पर आंच

कौन बनेगा राष्ट्रपति?

Posted on 26 September 2011 by admin

कौन बनेगा देश का अगला राष्ट्रपति? इस रेस में कई और नाम जुड़े हैं, लेफ्ट की तरफ से हामिद अंसारी, कांग्रेस की तरफ से मीरा कुमार, ए.के.एंटोनी व प्रणब मुखर्जी, वहीं भाजपा पुन: ए.पी.जे.अब्दुल कलाम के नाम पर विचार कर रही है। यूं तो स्वयं सोनिया गांधी प्रणब दा को एक बड़ी संवैधानिक जिम्मेदारी सौंपना चाहती हैं, पूर्व में भी उन्हें डिप्टी पीएम बनाने पर विचार हुआ था, तब इस पर चिदंबरम ने अपने इस्तीफे की धमकी दे दी थी, स्वयं प्रधानमंत्री भी दस जनपथ के इस फैसले से सहमत नहीं थे। पर प्रणब दा के बगावती तेवरों को देखते हुए कांग्रेस के लिए इस दफे यह मामला टालना इतना आसान नहीं होगा, इस मसले पर पीएम भी कुछ झुकते नजर आ रहे हैं, इसीलिए उन्होंने जरूरी बातचीत के लिए शुक्रवार को प्रणब को वाशिंगटन से न्यूयॉर्क बुलवा लिया।

Comments Off on कौन बनेगा राष्ट्रपति?

मुश्किल में मुकेश

Posted on 26 September 2011 by admin

मुकेश अंबानी पर यूपीए सरकार का बदला हुआ रुख कहीं प्रणब दा की वजह से तो नहीं? सब जानते हैं कि प्रणब मुकेश के कितने करीबी हैं, चुनांचे केजी बेसिन और इसके प्रकरांतर प्रकारणों में कई सियासी पेंच उलझे हैं। अब तो गृह मंत्रालय ने भी ठान लिया है कि केजी बेसिन मामले की बकायदा सीबीआई जांच करवाई जाएगी।

Comments Off on मुश्किल में मुकेश

मुंगेरीलाल के हसीन सपने

Posted on 26 September 2011 by admin

मोदी को लेकर नीतीश का सिर्फ वोट-बैंक का पंगा नहीं है अपितु इसमें व्यक्तिगत महत्त्वाकांक्षाओं व अहंकारों की टंकार भी कहीं प्रबल है। नीतीश जानते हैं कितनी आवाजें हैं जो हर बात पर उनका पीछा करती हैं। अपनी तमाम चीखों के बावजूद नीतीश की आवाज भी तमाम उन आवाजों में है शामिल। तमाम नाराजगी, सियासी असहमतियां और नरेंद्र मोदी के बावजूद अगर नीतीश भाजपा का दामन छोड़ पाने की हिम्मत नहीं दिखा पा रहे हैं तो इसके पीछे है उनकी पीएम बनने की उद्दात महत्त्वाकांक्षाएं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने लगातार नीतीश को इस भ्रम में रखा है कि अगर 2014 में भाजपा अपना पीएम नहीं बनवा पाई तो उस सूरत में वह प्रधानमंत्री पद के लिए नीतीश का नाम आगे कर देगी।

Comments Off on मुंगेरीलाल के हसीन सपने

कहां से आया डील का पैसा?

Posted on 26 September 2011 by admin

अब कोई पूछे कि ‘कैश फॉर वोट’ में जब पैसा लेने वाले और पैसा देने वाले सभी जेल की हवा खा रहे हैं तो इस न्यूक्लीयर डील का पैसा कहां से आया और कहां गया? जो इस पूरे मामले की जननी है उस डील का पैसा कथित तौर पर एक बड़ी बहुराष्ट्रीय अमरीकी कंपनी के माध्यम से भारत में आया और इन सारे पैसों का भुगतान भी भारत में ही हुआ। वैसे भी इस कंपनी के कारोबार, जड़ें व रसूख भारत में काफी पुराना है।

Comments Off on कहां से आया डील का पैसा?

अमर का गम

Posted on 26 September 2011 by admin

अमर सिंह अपनी मौजूदा हालत के लिए कांग्रेस व भाजपा के दो बड़े नेताओं को दोषी मान रहे हैं। उन्हें लगता है कि गांधी परिवार को खुश करने के लिए चिदंबरम ने ही उन्हें फंसाने की पूरी योजना बनाई है, जबकि एक प्रमुख भाजपा नेता ने अपनी दोस्ती का मान नहीं रखा, उन्हीं की जानकारी व समुचित देखरेख में पूरे स्टिंग ऑपरेशन की रूपरेखा बनीं पर अमर को अंधेरे में रखा गया।

Comments Off on अमर का गम

बिग बी कैसे झुके

Posted on 26 September 2011 by admin

अमर सिंह के जेल जाने व बीमार हो जाने के बाद ठाकुर नेता की सबसे करीबी जयाप्रदा ने जब बिग बी समेत उनके पुराने दिनों के बड़े भैया व मित्रों को लानतें-मलानतें भेजनी शुरू की तो महज दो दिनों के अंदर अमिताभ अमर का हाल-चाल लेने एम्स में अवतरित हो गए, पुत्री समेत। संजय दत्त भी पहुंचे और टीना भाभी भी। कहते हैं अमर-अमिताभ की यह दो घंटों की मुलाकात बेहद इमोशनल थी, पहले तो कई ‘इमोशनल अत्याचार’ झेल चुके अमर बड़े भैया को माफ करने के मूड में नहीं थे, पर रिश्तों के दरम्यान जम आई बर्फ जब पिघली तो स्मृतियों का हिमनद बह निकला। बिग बी ने कहा कि वे बहुत चाहते थे कि वे अमर से मिलने तिहाड़ आए पर अपनी व्यस्तताओं में उलझ कर रह गए। मगर फिर भी जया भाभी के नहीं आने का गम अमर को अब भी साल रहा है।

Comments Off on बिग बी कैसे झुके

पीसी नहीं गए तो अमर की शामत

Posted on 26 September 2011 by admin

प्रधानमंत्री के अमरीका से लौटने के बाद दस जनपथ की मध्यस्थता में चिदंबरम व प्रणब दा के मुद्दे पर एक निर्णायक बैठक हो सकती है। विपक्षी हमला अगर पीसी पर यूं बदस्तूर जारी रहता है तो गृह मंत्री के इस्तीफे की नौबत भी आ सकती है। पूरे चिदंबरम प्रकरण पर एम्स में भर्ती अमर सिंह और उनके करीबियों की पैनी निगाहें हैं, अगर चिदंबरम नहीं गए तो फिर अमर को वापिस तिहाड़ जाना पड़ सकता है, क्योंकि वेदांता काल में चिदंबरम पुत्र पर अमर सिंह ने जो तल्ख टिप्पणियां की थीं वे अब भी पीसी को परेशान किए जाती है।

Comments Off on पीसी नहीं गए तो अमर की शामत

Download
GossipGuru App
Now!!