कटारिया का मंत्रालय क्यों बदला?

November 05 2012


राजस्थान के जाट कांग्रेसी नेता लालचंद कटारिया को आखिरकार क्यों डिफेंस मिनिस्ट्री से बाहर का रास्ता दिखाया गया? रही बात मुकदमा चलने की तो इस मामले में कटारिया कोई अपवाद नहीं अधीर रंजन चौधरी से लेकर कई अन्य नवांगतुक मंत्रियों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज है। दरअसल, फौज में पश्चिमी यूपी, हरियाणा व राजस्थान के जाटों की अच्छी-खासी तादाद है। सो, ऐसे में पैरवी खासकर तबादलों की चिट्ठियों की तादाद बढ़ने की आशंका था जो सेना की मूल भावनाओं के खिलाफ है। यही वजह है कि ऐन वक्त पर कटारिया का मंत्रालय बदला गया।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!