गडकरी पर संघ क्यों है नरम? |
November 05 2012 |
टनितिन गडकरी अपने विरोधियों पर पलटवार के लिए तैयार हैं। उन्होंने देश के एक प्रमुख कांग्रेस समर्थित चैनल के खिलाफ वे तमाम दस्तावो जुटा लिए हैं कि कैसे इस चैनल को बिना सूद के ढाईसौ करोड़ का ऋण दिया गया है। आने वाले दिनों में गडकरी इस बात का खुलासा कर सकते हैं। गडकरी के लोगों का यह भी दावा है कि दत्तात्रेय घोसबोले के बयान को अन्यथा पा लिया जाए, क्योंकि संघ के नीति निर्धारक 6 लोगों की कोर टीम में से 5 लोग गडकरी की पुन: ताजपोशी के पक्ष में हैं। इस कोर टीम में संघ प्रमुख मोहन भागवत, भैयाजी जोशी, मदनदास देवी, सुरेश सोनी, कृष्ण गोपाल और दत्तात्रेय घोसबोले शामिल हैं। इनमें से सिर्फ सुरेश सोनी ही गडकरी को दूसरा टर्म दिए जाने की मुखर ंखिलांफत कर रहे हैं और कह रहे हैं कि गडकरी को दूसरा टर्म दिए जाने से भ्रष्टाचार के ंखिलांफ संघ व भाजपा की लड़ाई कमजोर पड़ जाएगी। |
Feedback |