| क्या होगा भाजपा का? |
|
December 28 2013 |
|
क्या मोदी का जादू उतर रहा है? अभी पिछले दिनों एक प्रमुख सर्वेक्षण एजेंसी ने आधे दर्जन राज्यों का जनमत सर्वेक्षण करवाया है, उसके नतीजे चौंकाने वाले हैं, बिहार में जहां पहले भाजपा की क्लीन स्वीप मानी जा रही थी, आज की तारीख में वह महज 12-14 लोकसभा सीटों तक ही सिमट आई है, बिहार में लालू, कांग्रेस, रामविलास व तारिक का गठबंधन सबसे ज्यादा सीटें बटोरता नजर आ रहा है और यह आंकड़ा तकरीबन दो दर्जन सीटों के आसपास है। नीतीश की जद(यू)को महज 3 सीटें मिलने की बात कही गई है। झारखंड में भी भाजपा के लिए अपनी वर्तमान सीटों को बचाए रखना मुश्किल साबित हो रहा है, वहां वह 4 सीटों तक सिमट सकती है। दिल्ली में 7 में से 5 सीटों पर ‘आप’ ने बढ़त बनाई हुई है, हरियाणा में भी कांग्रेस और ‘आप’ के बीच सीधा मुकाबला दिख रहा है, अकेले मुंबई की सीटों पर ‘आप’ का वोट शेयर 17 प्रतिशत तक पहुंच गया है, आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है, यानी नरेंद्र मोदी के इरादों के पांव और सपनों की डोंगी की पतवार फिलवक्त केजरीवाल के कब्जे में है। |
| Feedback |