| क्या कांग्रेस को ये साथ पसंद है? |
|
February 04 2017 |
|
सपा और कांग्रेस के बीच भले ही चुनावी तालमेल हो गया है, पर दोनों दलों के कार्यकर्त्ताओं के अभी दिल नहीं मिले हैं। अब पश्चिमी यूपी को ही ले लें, जहां कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं की आम शिकायत है कि हर जगह सपा के झंडे तो दिख रहे हैं पर सपाई उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस का झंडा लगाने से परहेज कर रहे हैं। पर जहां से कांग्रेसी उम्मीदवार मैदान में है, वहां उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में सपा के झंडे भी लगा रखे हैं। कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं ने यह षिकायत अपने हार्हकमान तक पहुंचा दी है, बचाव में सपा कांग्रेसी नेताओं से उस बड़े प्रचार अभियान का हवाला दे रही है, जिसमें राहुल व अखिलेश की तस्वीरें एक साथ है, इस स्लोगन के साथ कि-’यूपी को ये साथ पसंद है।’ |
| Feedback |