| भतीजे को चाचा शिवपाल का जवाब |
|
March 28 2017 |
|
यूपी चुनाव के उबड़ खाबड़ नतीजों के बाद अखिलेश यादव बेहद भावुक होकर अपने पिता की चरणों में जा बैठे। अकेले इन दोनों के बीच कोई 3 घंटे की मैराथन बातचीत हुई। गिले-शिकवे दूर हुए, आगे की रणनीति पर विचार हुआ, फिर वहां शिवपाल यादव को तलब किया गया। शिवपाल आए तो अखिलेश ने अपने चाचा को ताना मारते हुए कहा-’अब आपको इन सबसे क्या लाभ हुआ, जरा बताओ तो?’ शिवपाल ने पलटवार करते हुए अपने भतीजे से कहा-’सिर्फ मीडिया में पैसा बहाने से कुछ हासिल नहीं होता, इतना तो तुम समझ ही गए होंगे? अखिलेश ने कहा-’चाचा आपने 13-14 सीटें हरा दी’ चाचा ने कहा-’इससे कहीं ज्यादा, क्योंकि मैं तुमसे सिर्फ दो सीट मांगने आया था, तुमने मना कर दिया, पुराना पहलवान हूं, चित करने के सब दांव जानता हूं।’ मुलायम चुप सुनते रहे, अखिलेश के पास अब कहने के लिए कुछ ज्यादा नहीं रह गया था। |
| Feedback |