| इस टॉलीवुड हीरोइन और एक केंद्रीय मंत्री में क्या चल रहा है? |
|
April 26 2016 |
|
केंद्र के एक प्रभावशाली युवा मंत्री और कुशल संगठनकर्त्ता जब अपने गृह राज्य के एयरपोर्ट पर उतरे तो वहां उनकी प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात हो गई। औपचारिक दुआ सलाम के बाद वे एयरपोर्ट के लाऊंज में चाय के लिए बैठ गए, किसी बात पर केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री से कुछ ऐसा अप्रिय कह दिया कि गर्म चाय सा माहौल भी उबल पड़ा, दोनों ने एक-दूसरे की ओर देखे बगैर अपनी-अपनी राह पकड़ ली। दो दिनों बाद जब मंत्री जी दिल्ली लौटे, तो उनसे उनके गृह राज्य के एक सीनियर ब्यूरोक्रेट मिलने आए, एक छोटे से पैकेट के साथ। उस पैकेट में एक सीडी थी और उस सीडी में मंत्री जी के टॉलीवुड की एक मशहूर अदाकारा के साथ कुछ अंतरंग दृश्य कैद थे। मुख्यमंत्री की ओर से संदेश साफ था कि आज यह सीडी आपको भेजी गई है, कल सोशल मीडिया पर वायरल भी हो सकती है। समझदार के लिए इशारा काफी था, मंत्री जी ने तुरंत फोन उठाकर मुख्यमंत्री जी से अपने व्यवहार के लिए माफी मांग ली। फिलहाल मामला टल गया है, पर बकरे की मां आखिरकार कब तक खैर मनाएगी। |
| Feedback |