हार की तीन वजहें |
February 23 2015 |
दिल्ली की हार की टीस से भाजपा उबर नहीं पा रही है। आत्म मंथन, आत्म विवेचन के दौर में आत्म प्रवंचना की राजनीति पीछे छूट गई है, आत्म मंथन से जो अमृत निकल रहा है, उसे मोदी को चखाया जा रहा है। मसलन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को ताजा-ताजा ज्ञान प्राप्त हुआ है कि दिल्ली की हार में तीन लोगों की सबसे ज्यादा भूमिका रही है, दिल्ली के उप राज्यपाल का बड़बोलापन और केंद्रीय गृह व शहरी विकास मंत्रालय की नीतियां। सूत्र यह भी बताते हैं कि ये बातें कोई ‘यूरेका’ की खोज नहीं है, इस बात का इल्म भाजपा को पहले ही हो चुका था, यही वजह है कि पार्टी के कुछ शीर्ष नेताओं ने प्रधानमंत्री से मिलकर उनसे दिल्ली के उप राज्यपाल को बदलने की गुहार लगाई थी, पर देश के एक शीर्ष उद्योगपति के वरदहस्त की वजह से ‘माननीय’ की गद्दी को कोई भगवा नेता डिगा नहीं पाया। |
Feedback |