राज के बदलने का राज |
January 13 2014 |
राज ठाकरे यानी बदले-बदले से सरकार नज़र आते हैं, कभी नमो को लेकर राज का रूख बेहद नरम हुआ करता था, यहां तक कि वे मुंबई व आस पास की सीटों पर भाजपा-शिवसेना गठबंधन के साथ फे्रंडली-फाइट को भी तैयार थे। सूत्र बताते हैं कि नमो ने कई प्रकार से उन्हें उपकृत भी कर रखा था कि अचानक मराठी मानुष राज पलटी खा गए, क्योंकि जब नमो ने मातोश्री के पास मुंबई में रैली की तो उसमें एक बार भी राज का नाम नहीं लिया, क्योंकि उद्घव राज को लेकर काफी उद्वेलित थे और उन्होंने नमो से साफ कह रखा था कि उन्हें दोनों में से एक ठाकरे को चुनना होगा, नमो की मुंबई रैली से जब राज खार खाए बैठे थे तभी कांग्रेसी रणनीतिकारों ने उनसे संपर्क साध उन्हें हर तरह से उपकृत कर दिया। राज ने कांग्रेस से कह दिया है कि वे मुंबई और आसपास तो कांग्रेस की मदद नहीं कर पाएंगे, पर ग्रामीण महाराष्टï्र में वे कांग्रेस के साथ ‘फ्रेंडली फाइट’ को तैयार हैं, यानी सेना-भाजपा के वोट बैंक को एक बड़ा डेंट लगाने की कांग्रेसी पटकथा तैयार हैं, लीड रोल में होंगे राज ठाकरे। |
Feedback |