/* SC_TH_END:4.3.24:32720876 */
| …और अंत में |
|
February 20 2018 |
|
11,330 करोड़ के पंजाब नेशनल बैंक के घोटाले में जिस नीरव मोदी और उसके चाचा मेहुल चोकसी नामजद हैं इसके तार कहीं न कहीं सत्ता पक्ष से भी जुड़े हैं। नीरव मोदी के छोटे भाई निशाल मोदी की शादी धीरू भाई अंबानी की पुत्री दीप्ति और राज सलगांवकर की पुत्री इशिता से कोई डेढ़ वर्ष पूर्व गोवा में सलगांवकर के परंपरागत बंगले, पंजिम के जेडब्ल्यू मैरियट और बेबोलिन के ग्रांड हयात होटल में बड़े धूमधाम से हुई थी। इस विवाह समारोह में शामिल होने के लिए हाई प्रोफाइल लोगों में धकमपेल मची थी। प्रसिद्ध डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने वर-वधू के कपड़े डिजाइन किए थे। और इशिता के मामा मुकेश अंबानी ने अपनी मुंबई आवास पर क्या शानदार प्री-वेडिंग पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड का हर चमकता सितारा अपनी आभा बिखेर रहा था। इस पीएनबी घोटाले केस में मुकेश अंबानी के दामाद निशाल मोदी भी नाम जद हैं, पर क्या मजाल जो आपको किसी मीडिया की सुर्खियों में ढूंढे उनका नाम मिल जाए। आज इतने बड़े घोटाले के बाद भी सत्ता पक्ष की नीरवता कुछ और ही किस्सा बयां कर रही है। |
| Feedback |