खेल कांग्रेस का

January 05 2014


अगर भाजपा नेतृत्व मान जाता तो दिल्ली में आज ‘आप’ की जगह हर्षवद्र्घन की भगवा सरकार काबिज हो सकती थी, कांग्रेस के एक अहम रणनीतिकारों ने भाजपा के दिल्ली प्रभारी नितिन गडकरी से संपर्क साध उन्हें विश्वास दिलाया था कि अगर शीला दीक्षित व दामादजी को भाजपा अभयदान देने के लिए तैयार है तो विधानसभा में शक्ति परीक्षण के दौरान चार कांग्रेसी विधायकों के वोट भाजपा के पक्ष में पड़ सकते हैं, सूत्र बताते हैं कि दिल्ली विधानसभा में शक्ति परीक्षण के एक दिन पूर्व तक कांग्रेस के ये चारो विधायक मुंबई के एक पंचतारा होटल जे डब्ल्यूमैरियट में ठहरे हुए थे, और शायद यही वजह थी कि कांग्रेस ने शक्ति परीक्षण के ऐन दिन अपने विधायकों के लिए कोई व्हिप भी जारी नहीं किया था, इसीलिए अंशकालीन विधानसभा अध्यक्ष मतीन अहमद ने सिर्फ हाथ उठवा कर गिनती करवा ली, बहुमत पाने के लिए कोई गुप्त मतदान नहीं हुआ। जानकार सूत्रों का मानना था कि नितिन गडकरी कांग्रेस के इस प्रपोजल पर मोटे तौर पर सहमत थे, पर पार्टी के सीनियर नेताओं ने यह कहते हुए इस प्रस्ताव को मानने से मना कर दिया कि इससे जनता में भाजपा की इमेज को ‘डेंट’ लगेगा।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!