चुनावी गाना व कैश का तराना |
November 13 2016 |
मदमस्त गजराज पर सवारी गांठने वाली यूपी की एक प्रमुख पार्टी की सुप्रीमो पिछले एक हफ्ते से मुंबई में थीं। कहते हैं बॉलीवुड के एक प्रमुख संगीतकार ने चंद नामचीन गायकों के साथ इस राजनैतिक पार्टी के लिए 6 प्रचार गीत रिकार्ड किए हैं। स्टूडियो से लेकर, अरेंजर तक यहां तक कि गायक-गायिकाओं को भी उनकी फीस नकद में दी गई थी, वह भी मुंहमांगी। अब ये सब लोग परेशान हैं कि आखिरकार इन रूपयों का क्या किया जाए? |
Feedback |