बिल्डरों की भाजपा |
August 31 2014 |
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की बल्ले-बल्ले है, तमाम जनमत सर्वेक्षण इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि इस दफे के चुनाव में भाजपा को विजयश्री हासिल हो सकती है और प्रदेश में पहली बार भगवा सरकार बन सकती है। सो, जब से इन दावों को हवा मिली है भाजपा के टिकटों की कीमत आसमान छूने लगी है। सूत्र तो यहां तक दावा करते हैं कि फरीदाबाद की कुछ विधानसभा सीटों पर कई नामी बिल्डरों ने अपनी नारें टिका रखी है, चुनांचे ओल्ड फरीदाबाद सीट को लेकर वहां के तीन बिल्डरों में घमासान छिड़ गया है। वे किसी भी कीमत पर यह सीट अपने लिए चाहते हैं, एक बिल्डर तो टिकट के लिए 50 करोड़ की बोली लगाने को तैयार है। |
Feedback |