| रतन टाटा भी राष्ट्रपति पद की रेस में |
|
May 22 2017 |
|
हालांकि नए राष्ट्रपति को लेकर कहते हैं प्रधानमंत्री और भाजपा के शीर्ष ने अपना मन बना लिया है और इस बारे में संघ के शीर्ष नेतृत्व की सहमति भी हासिल कर ली गई है, विश्वस्त सूत्रों का दावा है कि अगले राष्ट्रपति के तौर पर एनडीए की संभावित उम्मीदवार लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन या फिर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हो सकती हैं। अगर सुषमा स्वराज के स्वास्थ्य ने उनका साथ दिया तो वह गंभीर उम्मीदवार के तौर पर उभर सकती हैं, नहीं तो सुमित्रा महाजन का नाम एक तरह से तय माना जा रहा है। फिर भी रतन टाटा व अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गजों ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। कहते हैं पिछले कुछ दिनों में कम से कम चार बार रतन टाटा पीएम से मिले हैं। यह भी माना जाता है कि सायरस मिस्त्री ने जब एक तरह से ममता बनर्जी से हाथ मिला लिया तो पीएम के चाहने पर ही रतन टाटा ने मिस्त्री को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया, अब बारी प्रतिदान की है। |
| Feedback |