भाजपा के संपर्क में सिद्धू? |
September 26 2016 |
अपने राजनैतिक भविष्य को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू की चिंता सहज समझी जा सकती है। भाजपा छोड़ने के बाद उनकी आम आदमी पार्टी के साथ बात नहीं बनी, लगे हाथ वे कांग्रेस से भी निरंतर संपर्क में थे। सूत्र बताते हैं कि उन्होंने कांग्रेस से अपने लोगों के लिए 22 सीटों की मांग कर डाली थी। जाहिर तौर पर कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं थी। भाजपा से जुड़े विश्वस्त सूत्रों का दावा है कि पिछले कुछ दिनों में सिद्धू ने भाजपा के कम से कम 3 शीर्ष नेताओं से मुलाकात की है। इसमें वेंकैया नायडू व नितिन गडकरी भी शामिल हैं। सूत्रों का दावा है कि गडकरी से सिद्धू उनके दिल्ली स्थित आवास पर देर रात मिले और मुलाकात में भाजपा को अपनी ’मां’ बताया। सियासत के दस्तूर भी निराले हैं, समय, काल व जरूरतों के हिसाब से रिष्ते तो बदल ही जाते हैं। |
Feedback |