मान पर माने केजरीवाल |
August 14 2016 |
आम आदमी पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में मनीश सिसौदिया और संजय सिंह इस राय के थे कि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब में कैंपेन कमेटी का चीफ बनाया जाए। आप से जुड़े विश्वस्त सूत्रों की माने तो बस एक केजरीवाल ही थे जो इस प्रस्ताव पर सहमत नहीं थे। उनका कहना था कि ‘सिद्धू जब भाजपा में थे तो भाजपा को अपनी मां और पार्टी को अपना घर बताया था। अब हमारे साथ आने को राजी हैं तो हमारे लिए भी यही जुमला दोहरा सकते हैं। हो सकता है वे एक चुनाव तक ही हमारे साथ हों।‘ दूसरी ओर केजरीवाल का भगवंत मान के बारे में मानना था कि चाहे उनमें कुछ कमियां हो, उनकी राजनैतिक परिपक्वता पर भी सवाल खड़े किए जा सकते हैं, फिर भी वे हमारे परिवार की तरह हैं। उन पर हम पूरा भरोसा कर सकते हैं, इसके बाद ही मान को पंजाब में आप की ओर से कैंपेन कमेटी का चीफ घोषित किया गया और सिद्धू के लिए यह तय किया गया कि वे पंजाब में घूम-घूम कर आप के पक्ष में अलख जगाएं, इसके एवज में उनकी पत्नी को सीनियर कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। |
Feedback |