मोदी कैबिनेट में फेरबदल |
January 03 2015 |
संसद के बजट सत्र से पहले मोदी सरकार में एक और बड़ा फेरबदल मुमकिन है, यह फेरबदल इसी जनवरी माह के अंत तक हो सकता है। इस फेरबदल में मंत्रियों के काम-काज और उनकी कार्य कुशलता को आधार बनाकर उन्हें ‘रेट’ किया जा सकता है, और परफॉरमेंस के आधार पर पिछड़ने वाले, विवादों में घिरने वाले और उम्र को आधार बनाकर कई मंत्रियों की छुट्टी की जा सकती है। आने-वाले दिनों में 6-7 राज्यपालों की नियुक्तियां भी होनी है, ऐसे में कई बुजुर्ग मंत्रियों को किसी राज्य का राज्यपाल बनाकर भी भेजा जा सकता है, इस कड़ी में नजमा हेपतुल्लाह जैसे कैबिनेट मंत्रियों का नाम लिया जा रहा है। |
Feedback |