समधी बनते शत्रु |
January 18 2015 |
भाजपा नेता और पटना सिटी से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा की आज मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में शादी है, लंदन के एक मशहूर उद्योगपति सुबोध अग्रवाल की पुत्री तरुणा से लव परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं, इस मौके पर जहां बॉलीवुड हस्तियों का एक बड़ा जमावड़ा जुट सकता है, वहीं अप्रवासी भारतीय उद्योगपति स्वराज पॉल, लक्ष्मी मित्तल और हिंदूजा बंधुओं के भी इस विवाह समारोह में हिस्सा लेने के चर्चे हैं। सूत्र बताते हैं कि स्वयं प्रधानमंत्री मोदी भी इस विवाह के रिसेप्शन समारोह में हिस्सा ले सकते हैं, वहीं इस विवाह आयोजन में शामिल होने के लिए अमर सिंह, सपा सचिव राजेश दीक्षित और उद्योगपति सान जिंदल भी मुंबई पहुंच रहे हैं। |
Feedback |
Download GossipGuru App Now!! |
||||
![]() |
||||
![]() |
||||
|
||||