/* SC_TH_END:4.3.24:32720876 */
| रामलाल की जगह शिव प्रकाश |
|
October 21 2014 |
|
सुरेश सोनी के जाने की अनुगूंज बहुत जल्दी ही भाजपा में सांगठनिक स्तर पर भी दिखाई और सुनाई देने लगेगी। वैसे लोग जिन्हें कहीं न कहीं पार्टी और संगठन में सोनी का वरदहस्त प्राप्त था, उनकी कुर्सी डगमगाने लगेगी, ठीक वैसे ही जैसे भाजपा के संगठन महासचिव रामलाल के जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। सनद रहे कि रामलाल सोनी के खास वफादारों में शुमार होते थे और उन्हें संगठन महासचिव बनवाने में तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की उतनी ही महती भूमिका थी। सूत्र बताते हैं कि रामलाल की जगह लेने के लिए मुरादाबाद के ठाकुर द्वारा के रहने वाले शिव प्रकाश सिंह का नाम सामने आ रहा है। ये पूर्व में पश्चिमी यूपी के क्षेत्र प्रचारक भी रह चुके हैं, माना यह भी जाता है कि ‘लव जिहाद’ के हालिया थयोरी के जनक भी यही रहे हैं। शिव प्रकाश के राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ से कतिपय बहुत मधुर संबंध हैं, संघ के शीर्ष नेतृत्व ने बहुत सोच विचार कर इस साल के जुलाई में राम माधव और शिव प्रकाश को भाजपा में एंट्री दिलवाई थी ताकि संघ भगवा पार्टी पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रख सके। चुनांचे अगर शिव प्रकाश रामलाल की जगह लेते हैं तो उन्हें कई नई चुनौतियों से रूबरू होना पड़ सकता है। |
| Feedback |