संघ की प्रतिनिधि सभा हरियाणा में |
February 20 2023 |
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय प्रतिनिधि सभा 12 से 14 मार्च के बीच हरियाणा के सोनीपत जिले के समालखा में आहूत है। जिसमें संघ के तमाम आनुषांगिक संगठनों से जुड़े लगभग 2 हजार महत्वपूर्ण प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस बैठक को इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि ’अभी पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इसके बाद छह अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और 2024 का आम चुनाव भी अब बस दरवाजे पर दस्तक दे रहा है।’ संघ प्रमुख मोहन भागवत पिछले कई बार से कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर संघ की मान्य और पारंपरिक विचारधारा से हट कर बयान दे रहे हैं, इस सापेक्ष में 14 मार्च को संघ पदाधिकारियों का उनका संबोधन भी बेहद अहम माना जा रहा है। |
Feedback |