| गडकरी पर भारी संचेती |
|
May 09 2015 |
|
जब नहीं दिखा कुछ भी, तुम्हें देखते हुए, तो दिल ने मान लिया कि तुम वही भूल हो, जिसके साथ हमारा कोई भविष्य नहीं। कभी नितिन गडकरी के सबसे खास वफादारों में शुमार होने वाले अजय संचेती के दिल ने भी शायद ऐसा ही मान लिया और उन्होंने गडकरी के बजाए देवेंद्र फड़नवीस का चुनाव करना ज्यादा मुफीद समझा। सनद रहे कि संचेती तब सुर्खियों में आए थे जब कहा गया कि गडकरी के पार्टी अध्यक्ष रहते उन्होंने उनके तब के 13 तीर्नमूत्ति मार्ग को सजाने-संवारने में अपने करोड़ों फूंक दिए थे। गडकरी उन्हें राज्यसभा में लेकर आए और इसके लिए लाखों के बोल सहे। और जब इस दफे बीएमसी यानी बृहन्मुंबई महानगर पालिका में कश्मिनर बनाने की बारी आई तो इस रेस में तीन नाम शामिल थे, जिसमें से एक नाम गडकरी की पसंद का भी उम्मीदवार था, पर देवेंद्र फड़नवीस ने गडकरी की जगह अजय संचेती के उम्मीदवार अजॉय मेहता को प्राथमिकता देते हुए उन्हें बीएमसी का अगला कमिश्नर नियुक्त करवा दिया। जाहिर है संचेती और गडकरी के रिश्तों में अब कहीं ज्यादा तल्खी आ गई हैं, अब उनके बीच मामला सिर्फ दुआ-सलाम तक ही सीमित रह गया है। |
| Feedback |