| …और अंत में |
|
November 07 2017 |
|
कभी समाजवादी परचम के पर्याय माने जाने वाले अमर सिंह ने क्या अपनी राजनैतिक प्रतिबद्दता बदल ली है, समाजवाद के उनके हरे रंग पर क्या भगवा मुलम्मा चढ़ गया है? सूत्रों की मानें तो ठाकुर अमर सिंह भाजपा का दामन थामने के लिए बेकरार दिख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बार जब दिल्ली में संघ के हेडक्वाटर झंडेवालान स्थित केशवकुंज में दीपावली मिलन का कार्यक्रम आयोजित था तो अमर सिंह पूरे एक घंटे उसमें मौजूद थे, और उन्हें संघ के एक प्रमुख नेता कृष्ण गोपाल के आगे पीछे डोलता देखा जा सकता था। |
| Feedback |