| …और अंत में |
|
June 20 2016 |
|
एक बड़े सियासी बाजीगर अमर सिंह जब से सपा कोटे से राज्यसभा में आए हैं, कहीं न कहीं, मुलायम सिंह के भाजपा के शीर्ष पुरूषों मोदी व शाह के साथ रिश्तों में एक खटास आ गई है। अब केंद्र सरकार येन-केन-प्रकारेण अमर सिंह को घेरने की तैयारी में है। अमर सिंह से वाई-कैटिगरी की सुरक्षा वापिस लेना केंद्र के इन्हीं मंसूबों को दर्शाता है, सूत्र बताते हैं कि आने वाले दिनों में मुलायम-अमर के आय से अधिक संपत्ति का मामला नए सिरे से उठाए जाने की तैयारी है, जिससे इन दोनों नेताओं पर नकेल कसी जा सके। |
| Feedback |