फरीदाबाद से राज बब्बर

June 10 2013


सिने अभिनेता व कांग्रेस सांसद राज बब्बर अपनी लोकसभा की मौजूदा सीट फिराोाबाद को बदलना चाहते हैं। इन दिनों वे राहुल ब्रिगेड के एक अहम सदस्य में शुमार होते हैं। फिराोाबाद वही सीट है जहां से उन्होंने मुलायम की पुत्रवधु डिंपल को शिकस्त दी थी। यादव परिवार आज एक बदले परिदृश्य में राज बब्बर से बदला लेने को अमादा है और फिराााबाद वैसे भी यादवों को गढ़ है। अखिलेश के हाथों में यूपी की कमान है, सो बब्बर के लिए फिराोाबाद में फिर से जीत पाना काफी मुश्किल होगा। सो उनकी नार आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट पर थी। पर फतेहपुर में उनके सबसे विश्वस्त राज कुमार चाहर ने पाला बदल लिया है और वे भाजपा में आ गए हैं। चाहर का इस सीट पर अच्छा प्रभाव है। सो, भाजपा इस दफे चाहर को इसी संसदीय सीट से मैदान में उतारना चाहती है। बदले सियासी हालात के मद्देनार बब्बर अपनी सीट बदलने को मजबूर हैं और अपने लिए एक माकूल सीट की तलाश में हैं। कांग्रेस में उनके एक अभिन्न मित्र विनोद शर्मा ने उन्हें फरीदाबाद का नाम सुझाया है। फरीदाबाद सीट फिलहाल कांग्रेस के पास है और एक प्रमुख गुर्जर नेता अवतार सिंह भडाना यहां से सांसद हैं। सूत्र बताते हैं कि विनोद शर्मा ने इस बाबत राज की बात हरियाणा के मुख्यमंत्री भुपिन्दर सिहं हुड्डा से भी करवायी है। भडाना विरोधी खेमा यह तर्क दे रहा है कि भडाना को किसी और गुर्जर बहुल सीट से चुनाव लड़वा दिया जाए। प्रकारांतर में वे यूपी के मेरठ से भी सांसद रह चुके हैं। समझा जाता है कि राज बब्बर अपने मनोभावों से कांग्रेसी युवराज राहुल गांधी को अवगत कराना चाहते हैं और राहुल की हरी झंडी मिलने के बाद ही वे किसी फैसले पर पहुंच पाएंगे।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!