| भूल कर गए राहुल |
|
July 24 2016 |
|
सिद्धू की पार्टी में आने की आहटों को भांपते हुए मनप्रीत बादल ने फौरन दिल्ली की ठौर पकड़ ली और वे जाकर सीधे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले, सनद रहे कि राहुल ने मनप्रीत से यह वायदा किया था कि कैप्टन के बाद पार्टी में उनका ही नंबर होगा। सिद्धू के कांग्रेस ज्वॉइन करने से यह समीकरण बिगड़ सकता था। नाराज़ बादल ने राहुल के समक्ष अपना दुखड़ा रोते हुए कहा कि अगर पार्टी में उनकी इतनी अनदेखी होगी तो वे कांग्रेस छोड़ देंगे। रूठे मनप्रीत को मनाने की नीयत से राहुल ने उसी वक्त कैप्टन को फोन कर दिया और कहा कि ‘सिद्धू से बोलें कि वह पहले मनप्रीत से बात कर लें।’ जब पार्टी का यह संदेश सिद्धू को मिला तो कहते हैं कि वे बेतरह उखड़ गए, कैप्टन से उन्होंने दो टूक लहज़े में कह दिया-‘मैं हर दरवाजे़ पर नहीं जा सकता।‘ और सिद्धू अपने घर बैठ गए। |
| Feedback |