| …और भी अमेठी |
|
August 08 2017 |
|
ऐसा नहीं है कि अमेठी व रायबरेली में बह रही खिलाफती बयार की आरजी ऑफिस को खबर नहीं है। अगर आप राहुल व सोनिया के हालिया यूपी दौरों पर नज़र डालें तो इन्होंने अमेठी व रायबरेली की यात्राएं बेहद सीमित कर दी हैं। राहुल से जुड़े सूत्र खुलासा करते हैं कि उन्होंने अपने लोगों से अमेठी से अलहदा कुछ अन्य संभावी लोकसभा सीटों की तलाश को कहा है। कुछ हद तक यह तलाश पूरी भी हो गई है और अगर सूत्रों के दावों पर यकीन किया जाए तो 19 के चुनाव में राहुल अमेठी के अलावा किसी अन्य सीट पर भी चुनाव लड़ सकते हैं, जहां उनकी जीत पक्की हो। इस क्रम में राहुल वफादारों ने देशभर से तीन लोकसभा सीटों की शिनाख्त की है, इनमें से एक सीट असम से है-बारपेटा, यह एक मुस्लिम बाहुल सीट है, जहां शुरू से कांग्रेस का दबदबा रहा है। दूसरी सीट कर्नाटक से है चिकबलापुर, यह भी कांग्रेस का गढ़ माना जाता है और फिलवक्त यहां से वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली सांसद हैं। तीसरी सीट महाराष्ट्र से है-सांगली। आरजी ऑफिस की इन तीनों सीटों पर पैनी नज़र है और इन सीटों को झाड़-पोंछकर चमकाने की कवायद भी शुरू हो चुकी है, चूंकि सवाल राहुल बाबा के राजनैतिक अस्मिता का है। |
| Feedback |