पंजाब में आप सबसे आगे |
January 29 2017 |
देश की एक प्रमुख सर्वेक्षण एजेंसी का हालिया जनमत सर्वेक्षण चौंकाने वाला है। यह एजेंसी पंजाब में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत दे रही है। पंजाब में सैंपल साइज 23,240 का है, जिसमें यह दावा हुआ है कि यहां कि कुल 117 सीटों में आप 62 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभर सकती है और वहां सरकार भी आप की ही बनेगी। कांग्रेस 38 सीटों के साथ दूसरे सबसे बड़े दल के तौर पर सामने आ सकती है, तो वहीं शिरोमणि अकाली दल व भाजपा गठबंधन को मात्र 15 सीटों पर ही संतोश करना पड़ सकता है, अन्य के खाते में 2 सीटें आ सकती हैं। |
Feedback |