| महामहिम के मुरमुरे पर आफत |
|
February 20 2017 |
|
देश के महामहिम को मूढ़ी यानी मुरमुरे का बहुत शौक है। उनके लिए ये मुरमुरे खास तौर पर कोलकाता से मंगाए जाते हैं क्योंकि कोलकाता की मूढ़ी में जो खास बात है या उसका जो स्वाद है, अन्य प्रांतों के मुरमुरे इसका मुकाबला नहीं कर सकते। पर राष्ट्रपति भवन में सुरक्षा कारणों से इन मुरमुरों की तीन अलग-अलग जगहों पर जांच की जाती है। सूत्र बताते हैं कि जांच के क्रम में इन मुरमुरों का पैकेट भी खोल दिया जाता है। नतीजतन, जब तक यह मूढ़ी राष्ट्रपति जी के रसोई में पहुंचती है, उसका कड़कपन जाता रहता है और ऐसी सीली हुई मूढ़ी खाना दादा को पिछले कई बार से नागवार गुजर रहा था। सूत्र बताते हैं कि उन्होंने इस बात की शिकायत अपने ’पर्सनल स्टॉफ’ से की पर उनसे सुरक्षा कारणों का हवाला देकर माफी मांग ली जाती थी। दादा को यह बात इतनी नागवार गुजरी है कि अब उन्होंने मूढ़ी खाने से ही तौबा कर ली है। |
| Feedback |