प्रियंका को मिलेगी महती जिम्मेदारी |
May 28 2023 |
कर्नाटक फतह के बाद कांग्रेस के हौसले सातवें आसमान पर है। सूत्र बताते हैं कि अब प्रियंका यूपी से मध्य प्रदेश शिफ्ट करने वाली हैं। इसका अंदाजा इस बात से भी हो जाता है कि पिछले दिनों प्रियंका ने लखनऊ में रायबरेली रोड स्थित अपने दफ्तर पर ताला जड़ दिया है। उनकी पूरी टीम अब लखनऊ से दिल्ली आ गई है, माना जाता है कि बहुत जल्द टीम को भोपाल शिफ्ट कर दिया जाएगा। सूत्र यह भी खुलासा करते हैं कि ’कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव होने के साथ-साथ बहुत जल्द प्रियंका को राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की भी जिम्मेदारी मिलने जा रही है।’ इसके अलावा प्रियंका का कांग्रेस के सांगठनिक मामलों में भी खासा दखल होगा। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका का अहम रोल रहने वाला है, सूत्रों की मानें तो प्रियंका को कैंपेन कमेटी का मुखिया भी बनाया जा सकता है। प्रियंका से जुड़े सूत्रों की मानें तो वह कैंपेन की शुरूआत जबलपुर जिले के ग्वारीघाट से करेंगी। जहां वह नर्मदा पूजन के बाद 3 किलोमीटर से भी लंबा रोड शो करेंगी। सनद रहे कि ग्वारीघाट नर्मदा नदी के तट पर बसा है, मान्यता है कि गुरू नानक देव जी भी यहां आए थे। |
Feedback |