प्रियंका को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारियां

April 07 2023


आने वाले दिनों में कांग्रेस संगठन में प्रियंका गांधी को और भी महती जिम्मेदारियां मिल सकती है। लगता है खड़गे अपनी नई टीम में उन्हें फिर से महासचिव बनाए रख सकते हैं। इसके अलावा उन्हें मध्य प्रदेश जैसे अहम राज्य का चुनाव प्रभारी भी बनाया जा सकता है। साथ ही उन्हें हिमाचल प्रदेश के कोऑर्डिनेशन का जिम्मा भी सौंपा जा सकता है। दरअसल, खड़गे चाहते हैं कि ’प्रियंका को संगठन महासचिव बना कर संगठन में और भी प्रभावी किया जाए।’ पर सोनिया और राहुल को डर है कि इससे भाजपा को उन पर हमलावर होने का मौका मिल जाएगा कि ’कांग्रेस में शीर्ष का केवल चेहरा बदला है, वरना पार्टी के तमाम अहम फैसले अब भी गांधी परिवार ही ले रहा है।’

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!