| सक्रिय राजनीति की दहलीज़ पर प्रियंका गांधी |
|
March 24 2014 |
|
2014 के चुनावी महासमर में मोदी-लहर के समक्ष कांग्रेस चाहे कितनी भी पस्त दिख रही हो, पर कांग्रेस ने अब तक सबसे बड़ा दांव खेला है, उम्मीदवारों के चयन को लेकर, स्थानीय व जातिगत समीकरणों, फेस-वैल्यु और पार्टी से निष्ठïा जैसे मापदंडों की कसौटी पर हर उम्मीदवार को मांजा गया है, और पर्दे के पीछे की सबसे अहम सूत्रधार रही हैं प्रियंका गांधी, राहुल जहां पार्टी के प्रचार-प्रसार की अलख जगाते रहे, प्रियंका कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देती रहीं। प्रियंका पिछले एक महीने से नियम से राहुल के 12 तुगलक लेन स्थित आवास पर ठीक सुबह 10 बजे पहुंच जाती हैं और रात के कोई दो-ढाई बजे तक उन्हें यहां देखा जा सकता है, राहुल की कोर टीम के लोग मसलन, कनिष्क सिंह, कुशल विद्यार्थी और राम कृष्ण पूरे समय उनके साथ बने रहते हैं, और किसी भी लिस्ट को अंतिम रूप देने से पहले प्रियंका अहमद पटेल का भी फीडï्-बैक लेना नहीं भूलतीं, महज़ पटेल की सलाह पर ऐन वक्त कई उम्मीदवारों को बदल दिया गया। |
| Feedback |