| शाह की क्लास में प्रवेश |
|
October 05 2017 |
|
प्रवेश साहिब सिंह वर्मा भी इन दिनों अपनी पार्टी हाईकमान के रवैए से दुखी हैं, वे दुखी हैं कि बवाना उप चुनाव में पार्टी उम्मीदवार की हार के बाद उन्हें कायदे से डपटा गया है। दरअसल बवाना उप चुनाव का प्रभारी प्रवेश वर्मा को सिर्फ इसीलिए बनाया गया था कि बवाना एक जाट बहुल सीट है। आम आदमी पार्टी के सिटिंग विधायक वेद प्रकाश अपनी पार्टी और विधायकी से इस्तीफा देकर, भाजपा के टिकट पर वहां से चुनाव लड़ रहे थे। चुनांचे यह भाजपा और आप पार्टी के दरम्यान मूंछों की लड़ाई थी। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भी बड़ी उम्मीदों के साथ बवाना उपचुनाव की बागडोर प्रवेश के हाथों में सौंपी थी, कहते हैं भाजपा के प्रति जाटों का गुस्सा देखते हुए चुनाव प्रभारी होने के बावजूद डेंगू होने का बहाना बना प्रवेश घर से बाहर ही नहीं निकले और इस चुनाव में भाजपा के इस अधिकृत उम्मीदवार को बड़े अंतर से मुंह की खानी पड़ी। चुनाव का रिजल्ट आने के बाद अमित शाह ने प्रवेश वर्मा और उस क्षेत्र के भाजपा सांसद उदित राज को अपने दफ्तर तलब किया। इन दोनों को बाहर बैठकर घंटों इंतजार करना पड़ा, जबकि बवाना से भाजपा के टिकट पर चुनाव हार गए वेद प्रकाश वहां देर से पहुंचे और सीधे अमित शाह के कमरे के अंदर चले गए। जहां उन्हें आश्वासन प्राप्त हुआ कि शीघ्र ही उन्हें पार्टी में एडजस्ट किया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि इसके बाद प्रवेश और उदित राज को अंदर बुलाकर उनकी क्लास लगाई गई। |
| Feedback |