राजदीप, बरखा व चर्चा

November 25 2014


केंद्र में सत्ता परिवर्तन के साथ कई बड़े पत्रकारों के चेहरों से भी नकाब उतर गए हैं। कांग्रेस का खटराग अलाप पत्रकारिता के शीर्ष पर पहुंचने वाली बरखा दत्त से कांग्रेस ने कथित रूप से किनारा कर लिया है, कांग्रेसी रणनीतिकारों को लगता है कि बरखा व राजदीप ने कांग्रेस के बजाए अपना उल्लू ज्यादा सीधा किया है। यही वजह है कि बरखा इन दिनों ममता बनर्जी पर डोरे डाल रही हैं और उन्होंने अपने इंटरव्यू से पहले ममता को वे तमाम सवाल पहले भी भिजवा दिए थे कि वह दीदी से क्या पूछने वाली है? राजदीप की इंडिया टुडे ग्रुप में राहुल कंवल से बेतरह ठनी हुई है। सूत्र बताते हैं कि राजदीप को लगता है कि उनके भीड़ के हाथों में अमरीका में पीटे जाने का वीडियो जानबूझ कर मीडिया में राहुल ने ही लीक करवा दिया था। पर जिस तरह काटूर्निस्ट रमेश को लेकर कंवल के ट्वीट के जवाब में स्वयं मोदी ने ट्वीट कर दिया इससे कंवल को फिलवक्त अभयदान मिल गया लगता है। कहा जाता है कि राजदीप इंडिया टुडे ग्रुप की एक वेबसाइट को खरीदने में भी दिलचस्पी दिखा रहे थे, पर इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली, क्योंकि इस ग्रुप के सर्वेसर्वा अरुण पुरी को उनके नजदीकी मित्रों ने समझाया है कि राजदीप से जरा बचके, क्योंकि जो हाथ उन्हें सहारा देते हैं, उन्हीं हाथों पर वे सबसे पहला वार करते हैं।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!