| राहुल को ना |
|
September 18 2017 |
|
राहुल गांधी भले ही अपनी दादी के जन्मदिन के 100 साल पूरे होने के मौके पर पार्टी का अध्यक्ष पद संभालने की तैयारियों में जुटे हों, पर कांग्रेस के अंदर उनकी स्वीकार्यता को लेकर अब भी विवाद बना हुआ है। ताजा मामला कर्नाटक से जुड़ा हुआ है। सूत्र बताते हैं कि कर्नाटक के कांग्रेसी मुख्यमंत्री सिद्दरमैया की ओर से पार्टी कर्णधारों को यह संदेषा मिला है कि कर्नाटक चुनाव में अगर राहुल के कम से कम प्रोग्राम लगें तो यही पार्टी हित में होगा। कई पार्टी हितैषी तो इसके आलोक में पंजाब चुनाव का हवाला देते हैं, जहां कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी के पंजाब आने में कम दिलचस्पी दिखाई थी। |
| Feedback |