| केजरी की मोदी से तौबा! |
|
May 22 2017 |
|
पिछले कुछ दिनों में आम आदमी पार्टी के साथ जो कुछ हुआ उसने पार्टी रणनीतिकारों को हैरान-परेशान कर रखा है। सूत्र बताते हैं कि पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में अब तय हुआ है कि अब आप के नेतागण सीधे तौर पर मोदी का नाम लेकर ’हल्ला बोल’ नहीं करेंगे क्योंकि अपने पूर्व के अनुभवों से पार्टी ने जान लिया है वे जितनी बार मोदी का नाम लेकर भाजपा पर हमला बोलते हैं, ’आप’ का वोट बैंक उतनी ही तेजी से लुढ़कता जाता है और फायदे में बीजेपी रहती है। सो, आप के रणनीतिकारों ने तय किया है कि वे मोदी सरकार की जगह केंद्र सरकार का नाम लेंगे। क्या यही वजह है कि अरविंद केजरीवाल ने भी इन दिनों अपना मुंह सिल रखा है, उनकी ट्विटर चिडि़या का भी कहीं नामो-निशां नहीं मिल रहा है, क्योंकि केजरीवाल स्वयं जानते हैं कि उनका मुंह खुलेगा तो बस मोदी-मोदी का ही जाप होगा। |
| Feedback |