नीतीश का चौटाला प्रेम |
October 05 2014 |
राजनीति में नैतिकता व शुचिता की लाख दुहाई देने वाले बाबू नीतीश कुमार ने ओम प्रकाश चौटाला की पार्टी इनेलोद से हाथ मिला लिया है, अब वे इनेलोद उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार की अलख जगाएंगे। शायद नीतीश भाजपा के इस आह्वान को भूल गए हैं कि चौटाला की पार्टी गुंडों की पार्टी है। अब नीतीश और चौटाला दोनों का अहम लक्ष्य यह है कि किस प्रकार भाजपा को हरियाणा में सत्ता की दौड़ से बाहर रखा जाए। सूत्रों का दावा है कि वहीं दूसरी ओर चौटाला ने अंदरखाने से भाजपा से भी अपने तार जोड़ रखे हैं, क्योंकि इस दफे के चुनाव में हरियाणा में हंग असेंबली के आसार हैं, ऐसे में चौटाला अपने लिए यह विकल्प खुला रखना चाहते हैं कि कांग्रेस को सत्ता से बाहर रखने के लिए वे भाजपा के साथ मिलकर प्रदेश में सरकार बना सकते हैं। सो, नीतीश की मौजूदा जोर आजमाइश फिलवक्त तो निरर्थक ही दिखती है, वैसे भी नीतीश की जदयू और चौटाला की इनेलोद कालांतर में एनडीए का हिस्सा रह चुकी है। |
Feedback |