| लोकपाल से नेताजी की खार |
|
December 22 2013 |
|
सभी राजनैतिक दल एक मत और एक स्वर से संसद में लोकपाल बिल को लाने की सहमति बनाने में जुटे थे वहीं कहीं सपा और उसके सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव कुछ और ही खटराग अलाप रहे थे। सबसे दिलचस्प तो यह कि सदन में मुलायम बार-बार अपने भाषण में यह दुहराते सुने गए कि लोकपाल के आने से पिछले कई सालों के मामले भी खुल जाएंगे। आखिर वह कौन सा डर है जो नेताजी को बार-बार सता रहा है? सूत्रों की माने तो जब मुलायम सिंह केंद्रीय रक्षा मंत्री थे तो सुखोई विमानों की खरीद का मसला उछला था और ये आरोप-प्रत्यारोप भी उछाले गए थे कि इन सौदों में 700 करोड़ की दलाली दी गई है। |
| Feedback |