(English) Netaji angry with son |
February 06 2013 |
आजकल मुलायम सिंह यादव अपने मुख्यमंत्री बेटे अखिलेश से खासे नाराा बताए जाते हैं। सूत्र बताते हैं कि उन्होंने बकायदा अखिलेश को अपने काम-काज में आमूल चूल परर्िवत्तन लाने के लिए 2 महीने का टाइम दिया है। नेताजी ने अपने पुत्र से साफ कर दिया है कि या तो बदलो या बदलाव के लिए रास्ता खाली करो। यानी अब नेताजी ने एक तरह से खुद ही यूपी की कमान संभालने के लिए कमर कस ली है। दरअसल, पिछले काफी समय से अखिलेश की कार्यशैली से नाराा नेता व कार्र्यकत्ता मुलायम सिंह से मिलकर उनके समक्ष अपना दुखड़ा रो रहे हैं। राज्य की खुफिया एजेंसियों ने भी अपनी हालिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है कि पिछले दिनों में सपा की कीमत पर राज्य में बसपा का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। खासकर मुसलमानों का जिस कदर सपा से मोहभंग हो रहा है, अगर स्थितियां ऐसी ही बनी रहीं तो आगामी लोकसभा चुनाव में सपा के लिए अपनी 22 सीटों के परफॉमर्ेंस को दुहरा पाना भी मुश्किल हो जाएगा। यही बात नेताजी को खायी जा रही है। |
Feedback |