जंग ऐसे बने मलंग

December 26 2016


आखिरकार नजीब जंग आप के संग अपनी जंग बीच में ही क्यों छोड़ गए? सूत्र बताते हैं कि पिछले 2 महीने में जंग 3 बार भाजपाध्यक्ष अमित शाह और एक बार प्रधानमंत्री से मिले थे। सूत्रों की मानें तो जंग को केजरीवाल के खिलाफ कुछ ऐसा करने को कहा गया था जिसके लिए वे तैयार नहीं हुए। जंग को इस बात की भी चिंता सता रही थी कि उनका नाम लगातार भाजपा व संघ से जुड़ रहा है और मुस्लिम समाज इस बात को सहजता से पचा नहीं पा रहा है। कहते हैं पीएम से मिलने के वक्त ही जंग ने अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी थी, इस पर पीएम की ओर से कहा गया कि जंग अपने फैसले पर एक बार फिर से विचार कर लें तब ही किसी बड़े फैसले पर पहुंचे। इस पर भी जंग ने अपना मन नहीं बदला तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उप राज्यपाल पद की दौड़ में किरण बेदी, अजय राज शर्मा, अनिल बैजल और के जे अल्फोंस का नाम चल रहा है। इसमें अल्फोंस प्रधानमंत्री की पसंद बताए जा रहे हैं।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!