…और अंत में |
October 03 2016 |
देश की एक बड़ी टेलीकॉम कंपनी के स्वामी देश के एक सर्वशक्तिमान से मिलने पहुंचे। बात जब ’जिओ’ की चली तो सर्वशक्तिमान ने पूछ ही लिया-’यह जिओ कैसा है, क्या कुछ गड़बड़ी है इसमें?’ सर्वशक्तिमान के इस अकस्मात सवाल से देष के ये बड़े बिजनेसमैन हड़बड़ा गए, बोले-’नहीं सर, मुझे तो इसमें कोई गड़बड़ी नहीं दिखती।’ ’अगर ऐसा है तो आप मिल कर काम करने को राजी क्यों नहीं है? इसे अपना पोर्ट क्यों नहीं दे देते?’ उस बड़े भारतीय उद्योगपति को मुकेश अंबानी की ताकत और प्रभाव का अंदाजा हो चुका था। (एनटीआई-gossipguru.in) |
Feedback |